Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में चतुर्दशी तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 16 अप्रैल 2026: आज वैशाख कृृष्ण चतुर्दशी तिथि और गुरुवार है. स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में गुरुवार को धर्म, ज्ञान और सद्बुद्धि का दिन बताया गया है. इस दिन व्रत और पूजा करने से गुरु दोष शांत होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है. 

16 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 16 April 2026)

तिथि

चतुर्दशी (15 अप्रैल 2026, रात 10.31 – 16 अप्रैल 2026, रात 8.11)

वार गुरुवार
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद
योग इंद्र, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
सुबह 5.30, 14 अप्रैल
चंद्रोस्त
शाम 5.39
चंद्र राशि
मीन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.56 – सुबह 7.31
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 6.47 – रात 9.34
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.58 – दोपहर 3.34
यमगण्ड काल सुबह 5.55 – सुबह 7.31
गुलिक काल
सुबह 9.08 – सुबह 10.45
आडल योग दोपहर 1.59 – सुबह 5.54, 17 अप्रैल
विडाल योग सुबह 5.55 – दोपहर 1.59
भद्रा काल सुब 5.55 – सुबह 9.25
पंचक पूरे दिन
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 16 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा मीन
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

16 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि:
आज तेजी से फैसले लेने की स्थिति बनेगी, लेकिन थोड़ी उलझन के बाद शाम तक सब ठीक हो जाएगा. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी.

वृष राशि:
धैर्य और स्थिरता से काम करने पर रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. परिवार के साथ समय सुखद रहेगा.

मिथुन राशि:
दिन व्यस्त रहेगा और मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है, लेकिन अंत में संतोष मिलेगा. आपकी बातचीत की कला आपको नए अवसर दिलाएगी.

कर्क राशि:
भावनाएं मजबूत रहेंगी और आप रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहेंगे. धीरे-धीरे काम में स्थिरता आएगी और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी.

सिंह राशि:
आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से आप लोगों को प्रभावित करेंगे. काम में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं.

कन्या राशि:
योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन ज्यादा सोचने से तनाव हो सकता है. धैर्य बनाए रखें.

तुला राशि:
दिन संतुलन और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, धीरे-धीरे सफलता मिलेगी. सामाजिक सहयोग आपके काम आएगा.

वृश्चिक राशि:
गहरी सोच और मजबूत निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे. भावनाओं को संतुलित रखकर काम करेंगे तो लाभ होगा.

धनु राशि:
ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा, नए अवसर और योजनाएं सामने आएंगी. सामाजिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.

मकर राशि:
मेहनत और धैर्य से काम करने पर धीरे-धीरे प्रगति होगी. जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने पर लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि:
नई सोच और क्रिएटिविटी से आप अलग पहचान बना सकते हैं. दोस्तों और संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं.

मीन राशि:
भावनात्मक और शांत दिन रहेगा, आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

आज का उपाय 

चने की दाल, हल्दी और पीली वस्तुओं का दान करें. इससे बृहस्पति मजबूत होता है.

आज का लकी कलर 

पीले रंग के वस्त्र पहनें.

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *