Vastu Tips: घर में सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए अक्सर घरों में मनी प्लांट लगाए जाते हैं. ये एक ऐसा पौधा है जो बहुत ही आसानी से लग जाता है. माना जाता है कि इसे घर में लगाने से घर की आर्तिक स्थिति में सुधार आता है. लेकिन कई बार लोगों को इसे लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है, ऐसे में वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से धन लाभ की जगह धन हानि होने लगती है. तो यहां हम आपको बताते हैं कि वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट लगाते समय क्या- क्या गलतियां करने से बचना चाहिए.
पांच गलतियां जो मनी प्लांट लगाते समय करने से बचना चाहिए:
1. गलत दिशा में लगाना
मनी प्लांट लगाने से पहले हमेशा पता कर लेना चाहिए कि इसे किस दिशा में लगाना शुभ होता है. वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.
2. जमीन पर फैलने देना
मनी प्लांट एक बेल है, जो लगाने पर फैलती ही जाती है. लेकिन हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट लगाने के बाद हमें उसे ऊपर की तरफ ही बढ़ाना चाहिए. इसकी पत्तियां जमीन को नहीं छूना चाहिए. वास्तु के अनुसार इस अशुभ माना जाता है. वहीं इसे दीवार या ऊपर की तरफ फैलाने से धन वृद्धि होती है.
3. घर के बाहर लगाना
मनी प्लांट को अक्सर घर के बाहर या बालकनी में लगाया जाता है. लेकिन वास्त की मानें तो इसे घर के अंदर ही रखना शुभ होता है. माना जाता है कि घर के बाहर रखने पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
4. सूखा या मुरझाया पौधा
मनी प्लांट का हमेशा ख्याल रखना चाहिए, इसे सूखने या मुरझाने नहीं देना चाहिए. कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार यदि मनी प्लांट हरा- भरा रहता है तो ये सकारात्मक प्रभाव देता है. हरा- भरा प्लांट हमेशा घर में सुख- समृद्धि लेकर आता है.
5. तोहफे में मिला पौधा
अक्सर लोग एक दूसरे को तोहफे में मनी प्लांट देते हैं, उन्हें लगता है कि ये शुभ होता है. लेकिन ऐसा नहीं है वास्तु के अनुसार हमेशा हमें मनी प्लांट को चोरी कर या बिना किसी से पूछे लेकर आना चाहिए और लगाना चाहिए. किसी का तोहफे में दिया हुआ मनी प्लांट कभी भी नहीं लगाना चाहिए.
