Asha Bhosle Death News: बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी मौत के पीछे की वजह मल्टी ऑर्गन फेल्योर बताया जा रहा है. शनिवार 11 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह आईसीयू में थीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बात करते हुए नजर आई थीं.
दरअसल, आशा भोसले के एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप फेसबुक पर वायरल हो रही है, जिसमें वह इंडस्ट्री और सेलेब्स के सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें सिंगर कहती हैं कि उन्हें सब कुछ याद है. इसमें वह खुद को इंडस्ट्री का आखिरी मुगल बताती हैं.
मैं फिल्म इंडस्ट्री का आखिरी मुगल हूं- आशा भोसले
बीबीसी के फेसबुक पेज से आशा भोसले का वीडियो क्लिप शेयर किया गया है. इसमें वह कहती हैं, ‘मैं इस इंडस्ट्री की आखिरी मुगल हूं. अगर आपको फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास जानना है तो ये सिर्फ मुझे मालूम है. हर एक की लाइफ के बारे में मालूम है. डायरेक्टर, प्रोड्यूसर आर्टिस्ट, सिंगर्स सबके बारे में मैं जानती हूं. मैं अगर बोलने बैठूं तो 3-4 दिन लग जाएंगे. इतनी कहानियां हैं. वो सब मेरे मन में आती है. मैं कुछ भूली नहीं हूं. मैं आखिरी मुगल हूं इस इंडस्ट्री का.’

आशा भोसले का कैसे हुआ निधन?
बहरहाल, अगर आशा भोसले के निधन के बारे में बात की जाए तो उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे आनंद ने किया. डॉक्टर प्रतीत समदानी ने भी सिंगर के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आशा भोसले का निधन हो गया. उन्होंने कंफर्म किया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर था. इसके चलिए उन्होंने अंतिम सांस ली.
आशा भोसले का करियर
गौरतलब है कि आशा भोसले ने साल 1948 में बतौर बैकग्राउंड सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका पहला गाना ‘चुनरिया’ था. उन्होंने गीना दत्त और शमशाद बेगम के साथ अपना पहला गाना ‘सावन आया रे’ गाया था. इसके एक साल पहले उन्होंने 1949 में फिल्म ‘रात की रानी’ से उन्हें अपना पहला सोलो गाना गाया था. आशा भोसले के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 12000 से ज्यादा गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए हैं, जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाया है.
