Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस ने भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. नवंबर 2022 में लॉन्च हुई यह प्रीमियम एमपीवी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और मॉडर्न फीचर्स के दम पर तेजी से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हुई है. हालांकि, इतनी सफलता के बावजूद एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि क्या पुराने यूजर्स आज भी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मिस कर रहे हैं?
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ने दिलाई बड़ी सफलता
Toyota Innova Hycross की सफलता के पीछे इसके पांचवी जनरेशन की स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का अहम योगदान है. इसमें 2.0 लीटर 4- सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जो करीब 186 पीएस की पावर देता है. खास बात यह है कि सिटी ड्राइविंग में यह काफी हद तक ईवी मोड में चली जाती है, जिससे माइलेज बेहतर होता है और फ्यूल की खपत कम होती है. इसके अलावा एमपीवी 2.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी आती है, जो 174 पीएस की पावर जनरेट करता है. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ऑप्शन चुनने की सुविधा मिलती है.
फीचर्स और कंफर्ट ने बनाया फेवरेट
Toyota Innova Hycross में एसयूवी जैसी स्टाइल और एमपीवी की प्रैक्टिकैलिटी का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें पावर्ड ऑटोमन में सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्ट कसर टेक्नोलॉजी और एडएएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के मामले में भी यह मजबूत मानी जा रही है, जहां इसे फाइव स्टार बीएनसीएपी रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें-Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
इतने फीचर्स के बाद भी क्यों याद आ रही क्रिस्टा?
जहां एक तरफ Hycross ने आधुनिक तकनीक और बेहतर माइलेज के साथ अपनी जगह बनाई. वहीं दूसरी तरफ कुछ पुराने ग्राहक अभी Toyota Innova Crysta को मिस कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह डीजल इंजन की कमी है. क्रिस्टा दमदार डीजल इंजन और टार्क के लिए जानी जाती थी, जो खासतौर पर लंबी दूरी और भारी लोड के लिए पसंद की जाती थी. इसके अलावा क्रिस्टा की लैडर फ्रेम चेसिस उसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाती थी. हाइक्रॉस में कंपनी ने मोनोकॉक प्लेटफार्म अपनाया है, जिससे राइड क्वालिटी ज्यादा स्मूथ हो गई, लेकिन कुछ यूजर्स को इसमें पुरानी जैसी मजबूती की कमी महसूस हुई है.
क्या बदल रहा है बाजार का ट्रेंड?
बेहतर माइलेज, कम फ्यूल खर्च, हाईटेक फीचर के कारण हाइक्रॉस को नए ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ते रुझान ने भी इसकी बिक्री को बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही कंपनी के भरोसे और मजबूत रीसेल वैल्यू जैसे फैक्टर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में क्रिस्टा सख्त एमिशन नियमों के चलते धीरे-धीरे बंद की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-4 साल बाद दमदार वापसी! नए अवतार में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar 180, जानें फीचर्स और कीमत
