‘तुम्हें देखने कौन आएगा..’आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द


आयुष शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती स्ट्रगल भरे दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें घर में ही काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. Cyrus Broacha से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने सपनों को छुपाकर रखा, पैसे खत्म हो गए और यहां तक कि उन्होंने अपने पिता के सामने 10 करोड़ रुपये की लॉन्चिंग का आइडिया भी रखा, जिसे ठुकरा दिया गया था.

आयुष ने बताया कि वो पढ़ाई के बहाने मुंबई आए थे और जय हिंद कॉलेज में बीएमएस कोर्स में एडमिशन ले लिया था. परिवारी की हेल्प से उन्होंने बांद्रा में काफी आरामदायक जिंदगी भी बना ली थी. उसके पास घर, कार और घरेलू स्टाफ सब कुछ था.

पेरेंट्स हुए थे काफी नाराज

इसी बीच वो चुपचाप एक्टिंग वर्कशॉप्स भी अटेंड करने लगे थे.लेकिन, जब उनकी अटेंडेंस सिर्फ 9% रह गई तो कॉलेज ने उनके पिता को हिमाचल प्रदेश से बुलाया. इस पर उनके पिता और मां दोनों काफी नाराज हुए और परिवार के इज्जत की बात कही.

दौरान आयुष ने पहली बार अपने पिता को बताया कि वो एक्टर बनना चाहते हैं और उन्हें अपने फोटोशूट और परफॉर्मेंस की सीडी दिखाई. हालांकि, पिता को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने आयुष को साफ शब्दों में कहा कि उनमें न ही हीरो जैसी पर्सनैलिटी है, न कद-काछी, न आवाज और न ही लुक्स.

यहां तक कह दिया कि वो उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए 50 रुपये भी खर्च नहीं करेंगे. साथ ही उन्हें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गजों से तुलना करते हुए कहा कि वो हीरो नहीं बन पाएंगे.इसके बाद उनके पिता ने उन्हें घर आकर फैमिली बिजनेस संभालने को कहा और आर्थिक हेल्प भी बंद कर दी.

पैसे बंद होने के बाद आयुष की हालत बेहद खराब हो गई और एक समय ऐसा आया जह उनके पास सिर्फ 20 रुपये बचे थे.तभी एक दोस्ट ने उनकी हेल्प की और 50 हजार रुपये भेजे, जिससे वो मुश्किल दौर से निकल पाए. आयुष ने हार नहीं मानी उन्होंने पिता से 10 करोड़ रुपये देकर खुद को लॉन्च करने की बात कही.

इस पर उनके पिता ने तंज कसते हुए कहा,’क्या कभी किसी लंगड़े घोड़े पर पैसा लगाया है. मैं 10 करोड़ दे भी दूं, लेकिन तुम्हें देखने कौन आएगा.आखिरकार उनके दादा ने बीच में आकर उन्हें एक मौका दिलाया और तय समय के लिए सपोर्ट दिलवाया.आयुष ने 2018 में सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा.

ये भी पढ़ें:-‘महावतार’ में हुई ‘स्त्री’ की एंट्री? विक्की कौशल संग नजर आएंगी श्रद्धा कपूर!

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *