हरियाणा के झज्जर में बदमाशों ने एक फाइनेंसर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई.
दरअसल, ये घटना झज्जर के गांव डीघल में हुई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय सचिन के रूप में हुई. वहीं इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश बेखौफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि तीन बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी है. साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
