UP Weather: यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम


उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे पारा बढ़ने लगा है. प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ हैं और आसमान एकदम साफ हैं. दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल रही है, और दोपहर होते-होते धूप तीखी हो रही है. धूप की वजह से लोगों को तेज गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभाग में सुहाने मौसम का दौर खत्म हो गया है. आज 13 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम एकदम शुष्क रहेगा. इस दौरान 25-35 किमी. की रफ़्तार से तेज सतही हवाएं चलेगी और दिन में धूप की तपिश महसूस होगी. 14 अप्रैल तक प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा. आने वाले दिनों में भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 

लखनऊ से नोएडा-आगरा तक बढ़ा पारा

राजधानी लखनऊ में आज मौसम एकदम शुष्क बना हुआ हैं. सुबह से ही धूप निकलेगी और दिन होते-होते तेजी से गर्मी बढ़ेगी. हालाकि हवाएं चलने की वजह से सुबह और शाम को मौसम थोड़ा अच्छा रहेगा लेकिन, दिन में तेज धूप से जलन महसूस होगी. यहां अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं. 

वहीं नोएडा-गाजियाबाद और मेरठ में सुबह के समय आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हैं. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी. आगरा में आज तेज पारा तेजी से बढ़ेगी और धूप सताएगी वहीं अलीगढ़, मथुरा और कानपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा. इन जिलों में पारा 40 डिग्री के पार तक जा सकता है. 

झांसी और प्रयागराज रहे सबसे गर्म जिले

बीते 24 घंटों में झांसी और प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.o डिग्री तक पहुंच गया, वहीं वाराणसी, उरई और सुल्तानपुर में भी सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक रहा. अगले एक हफ्ते में तापमान 4-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं. ऐसे में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री तक जाने का अनुमान है.   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *