Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि


भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आवाज Asha Bhosle के निधन की खबर ने पूरे देश को भावुक कर दिया है. दशकों तक अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस महान गायिका के जाने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस से लेकर फिल्मी सितारों और नेताओं तक—हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहा है. इंटरनेट पर जैसे एक साथ लाखों यादें उमड़ पड़ी हों, जहां हर पोस्ट में उनकी आवाज, उनके गाने और उनकी मुस्कान जिंदा नजर आ रही है.

एक युग का अंत” हर तरफ श्रद्धांजलि ही श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग Asha Bhosle को “एक युग का अंत” बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी आवाज सिर्फ गाने नहीं थी, बल्कि भावनाओं का हिस्सा थी. ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके पुराने गाने, इंटरव्यू और स्टेज परफॉर्मेंस के वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. लोग उनके सुपरहिट गानों को पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि

भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी शोक व्यक्त कर रहे लोग

आशा भोसले के चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं हैं, पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी कई यूजर्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रेयर कर रहे हैं. हर धर्म, समुदाय और हर वर्ग के लोग आशा भोसले को अपना आइडल मानते थे, उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर हर धर्म के यूजर्स अपने अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं. आपको बता दें कि आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि

फैंस बोले “आपकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी”

फैंस के रिएक्शन बेहद भावुक हैं. कोई लिख रहा है “आपने हमारे बचपन को आवाज दी”, तो कोई कह रहा है “आप कभी नहीं जाएंगी, आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी”. कई यूजर्स ने उनके गानों के जरिए अपनी निजी यादें भी साझा कीं. किसी ने बताया कि उनके गाने परिवार के खास पलों का हिस्सा रहे, तो किसी ने उन्हें अपनी जिंदगी की प्लेलिस्ट का सबसे अहम हिस्सा बताया. आखिर में हर कोई बस यही लिख रहा है, अलविदा सुरों की मलिका.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *