बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की तैयारी अब शुरू हो गई है. धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी है. बिहार में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी आज (रविवार, 12 अप्रैल) दी गई है. लिखा गया है, “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.”
BJP parliamentary board appoints Union minister Shivraj Singh Chouhan as central observer for election of BJP’s legislative party leader in Bihar. pic.twitter.com/TOMwPwFhmJ
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
14 अप्रैल को पटना आएंगे शिवराज सिंह
दूसरी ओर बिहार बीजेपी से जुड़े एक नेता ने बताया कि 14 अप्रैल को शिवराज सिंह चौहान पटना आने वाले हैं. हालांकि और क्या कुछ कार्यक्रम है इसके बारे में अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया.
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर भी हो सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री? खबर से सियासी गलियारे में मची खलबली!
इस कदम पर आरजेडी ने उठाए सवाल
बीजेपी की ओर से जारी इस सूचना के बाद सियासत तेज हो गई है. आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने इसको लेकर हमला बोला है. सुधाकर सिंह का कहना है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी कुर्सी पर हैं. इस्तीफा भी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी ने पहले ही अपना मुख्यमंत्री चुनने की तैयारी शुरू कर दी है.
अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री कौन बनता है. यह तो लगभग साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी से ही कोई बिहा का सीएम होगा. मीडिया रिपोर्ट में सबसे अधिक दावा सम्राट चौधरी को लेकर हो रहा है.
यह भी पढ़ें- 14 को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, नई सरकार की तारीख भी तय, मुख्यमंत्री कौन?
