
कच्चा तेल लाखों साल पुरानी जैविक सामग्री से बनता है, जो समुद्र के अंदर दबकर धीरे-धीरे जमीन के नीचे चली जाती है. समय के साथ इस पर दबाव और तापमान बढ़ता है, जिससे यह तरल रूप में बदल जाता है. यह प्रक्रिया बहुत धीमी होती है और इसे बनने में लाखों साल लगते हैं.
