US Iran War: यूएस-ईरान में सीजफायर के बाद खुली अल-अक्सा मस्जिद, 40 दिन बाद दी गई अजान


अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद इजरायल में स्थित अल-अक्सा मस्जिद को फिर से खोल दिया गया है. इजरायल के यरुशलम में यह मस्जिद करीब 40 दिनों तक बंद रही, हालांकि यहां अब एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद फिर से अजान दी गई. अहम बात यह भी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है. शुक्रवार (10 अप्रैल) को इस्लामाबाद में वार्ता होगी. 

इजरायली प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अल-अक्सा मस्जिद को बंद कर दिया था. यहां आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक थी, हालांकि मस्जिद के दोबारा खुलने के साथ ही माहौल भावुक हो गया और बड़ी संख्या में लोग सुबह की नमाज अदा करने पहुंचे. मस्जिद खुलने के बाद पहली बार फज्र की अजान दी गई.

नमाजियों ने शांति और अमन की दुआ की और उम्मीद जताई कि आगे भी इबादत में कोई रुकावट नहीं आएगी. यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद बंद होने के बाद नमाजियों ने करीब पांच हफ्तों तक सड़कों पर ही नमाज अदा की.

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में होगी बात

अमेरिका और ईरान सीजफायर के बाद एक ही टेबल पर आने को तैयार हैं. इन दोनों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बातचीत होगी. सीजफायर के बाद अब शांति को लेकर समझौता होगा. अमेरिका और ईरान का डेलीगेशन शुक्रवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में रुकेगा. इसी वजह से होटल प्रबंधन ने सभी यात्रियों को होटल खाली करने का आदेश दिया था. रविवार तक होटल प्रबंधन का काम पाकिस्तान की सरकार देखेगी.

बातचीत की वजह से इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस्लामाबाद के सेरेना होटल की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को 4 किलोमीटर पहले ही बैरिकेड, कंटेनर के सहारे बंद किया गया है. तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पहली लेयर में इस्लामाबाद पुलिस है, दूसरी लेयर में पाकिस्तानी सेना और तीसरी लेयर में SSG कमांडो की यूनिट तैनात है.

यह भी पढ़ें : ईरान वॉर पर इस्लामाबाद में बैठक से पहले कूदा रूस, लेबनान पर इजरायल को दो टूक, ट्रंप का नेतन्याहू को फोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *