Saving Account Tips: मिनिमम बैलेंस और पेनल्टी… सेविंग्स अकाउंट चुनते वक्त किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bank Account: आज के समय में बैंक अकाउंट चुनना सिर्फ नजदीकी ब्रांच तक सीमित नहीं रह गया है. काफी लोग अपनी जरूरत और सुविधाओं के हिसाब से बैंक का चयन करते हैं. अक्सर सेविंग अकाउंट में लोग बड़ी रकम जमा करते हैं, ऐसे में सिर्फ पैसा रखने के बजाय उस पर मिलने वाले ब्याज पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसलिए सभी को बैंक अकाउंट खुलवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान देना चाहिए, ताकि आप जहां भी अपना पैसा जमा करें वह सुरक्षित रहे.

बैंक अकाउंट खुलवाते समय ध्यान दें जरूरी बातें

अब जानते हैं कि किन बातों का हमें बैंक अकाउंट खुलवाते समय ध्यान देना चाहिए तो सबसे पहली बात बैंक की सुरक्षा और मजबूती को प्राथमिकता दें. सिर्फ ज्यादा ब्याज दर या फिर आकर्षक ऑफर्स को देखकर फैसला न करें. आमतौर पर बड़े सरकारी बैंक ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. वहीं छोटे और नए बैंक ब्याज का लालच दे सकते हैं, जिससे आपको बचना चाहिए. इसके लिए आपको उनके वित्तीय रिकॉर्ड और भरोसेमंदता की जांच करना जरूरी है.

लिक्विडिटी, चार्जेस और डिजिटल सुविधाओं पर रखें ध्यान

इसके साथ ही यह समझना भी बेहद जरूरी है कि सेविंग अकाउंट का मुख्य उद्देश्य लिक्विडिटी यानी जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसे निकालने की सुविधा है. एक्सपर्ट्स की सलाह यह है कि इसमें सिर्फ 1 से 3 महीने के खर्च के बराबर पैसे ही रखें, क्योंकि अगर आप इससे ज्यादा पैसे रखते हैं तब भी आपको बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है. चार्जेस और सुविधाएं भी एक जरूरी पहलू हैं. न्यूनतम बैलेंस, पेनल्टी, ATM लिमिट, ब्रांच सर्विस चार्ज जैसे खर्च धीरे-धीरे आपकी बचत को कम कर सकते हैं.

इसलिए अकाउंट खुलवाने से पहले इन सभी जरूरी बातों का खासतौर पर ध्यान दें. प्रीमियम अकाउंट में कई चार्ज माफ होते हैं, लेकिन न्यूनतम बैलेंस ज्यादा होता है.आज के टाइम में बैंक की ऑनलाइन सेवाएं भी बेहद जरूरी हो गई हैं. यह जरूर देखें की बैंक आपको नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराता है या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *