निशांत कुमार या सम्राट चौधरी? बिहार के अगले CM के लिए तेजप्रताप यादव ने इन्हें किया सपोर्ट


बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा के बीच पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी बात रखी है. जेडीयू के लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार सीएम बनें, इस पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि निशांत अभी नए नए हैं. उनको अभी बहुत अनुभव नहीं है. उनको दांव-पेंच नहीं पता हैं. अभी नई-नई शुरुआत है. हमसे उम्र में बड़े हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं. लेकिन राजनीति में उनका अनुभव जीरो बटा सन्नाटा है. 

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें, मेरा उनको सपोर्ट- तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, ”हम भी शुरुआत में आए थे तो जीरो बटा सन्नाटा था. लेकिन लोग धीरे-धीरे सीखते हैं. ये अच्छी बात है. देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आए.” बीजेपी से सम्राट चौधरी का नाम निकलकर आ रहा है, इस पर तेजप्रताप यादव ने कहा, “सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें, मेरा उनको सपोर्ट है.”

परिवारवाद के आरोपों पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?

जेडीयू आरजेडी पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है, अब निशांत राजनीति में आ गए हैं, इस पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि वो अब आरजेडी में नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जनशक्ति जनता दल को परिवारवाद वाली पार्टी नहीं बनने देंगे.

तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप का पलटवार

तेजप्रताप यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत में बुधवार (8 अप्रैल) को बताया कि संगठन का विस्तार चल रहा है. लोग हमारे संगठन से जुड़ रहे हैं. पार्टी में जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दे दी गई है. तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता गरीब नहीं है बल्कि दिल से बहुत अमीर है. उन्होंने अपने छोटे भाई को नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *