ITR Refund News: आईटीआर भर दिया पर नहीं आया रिफंड? जानें क्यों अटका है लाखों लोगों का पैसा


ITR Refund Update: क्या आपने भी ITR भरा है और अब तक उसका रिफंड वापस नहीं आया है? पैसा खाते में ना आने को आप कोई तकनीकि खराबी समझ रहे हैं तो ये भूल बिलकुल भी ना करें. हो सकता है कि आपने अब तक पैन और आधार लिंक ना किया हो, इस वजह से ये पैसा अटक गया है. ये एक छोटी सी भूल है जो करोड़ों लोगों ने की है. जिस बारे में हाल ही में संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया है.

क्या बोले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी
दरअसल हाल ही में संसद के एक सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ये जानकारी दी है कि देश के लाखों करदाताओं (Tax Payers) का करोड़ों रुपया इस एक छोटी सी गलती की वजह से फंसा हुआ है. उन्होंने बताया कि लोगों ने PAN कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है, जिसकी वजह से 1,30,638 करदाताओं का रिफंड रोक दिया गया है. ये रिफंड कुल 340.30 करोड़ रुपये का है. तो यदि आपने भी ये भूल की है तो अब भी समय है आप इसे सुधार सकते हैं. आइये बताते हैं कैसे.

अब भी कर सकते हैं पैन को आधार से लिंक
अगर आपने भी अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपको जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप अब भी ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको फाइन भरना होगा. 31 दिसंबर 2025 तक ये सेवा नि:शुल्क थी, लेकिन अब सरकार ने इस पर फाइन लगा दिया है. अब पैन-आधार लिंक करने के लिए आपको एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा. ये लेट या पैनल्टी फीस के तौर पर ली जा रही है. 

यहां कुछ ही स्टेप्स में हम आपको बताते हैं कि आप अपना पैन कार्ड- आधार से कैसे लिक कर सकते हैं.

  • इसके लिए ससे पहले पोर्टल पर जाएं incometax.gov.in पर लॉगिन करें.
  • अब इसमें होमपेज पर क्विक लिंक्स (Quick Links) सेक्शन में लिंक आधार (Link Aadhaar) पर क्लिक करें.
  • यहां आने के बाद एक विंडो खुलेगी दहां आपको अपना PAN और आधार नंबर भरना होगा.
  • इसके बाद 1,000 रुपये की लेट फीस का भुगतान ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) के जरिए करें.
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे आप यहां पर विंडो में आए ऑप्शन पर लिखें और आगे बढ़े.
  • इस आसान प्रक्रिया से आप अपना पैन और आधार लिंक कर सकते हैं.

इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद जब पैन और आधार लिंक हो जाएगा तो ये अपने आप ही विभाग के सिस्टन में इनऑपरेटिव से ऑपरेटिव दिखने लगेगा. इसके बाद आपका रिफंड भी 7 दिन से 30 दिनों के भीतर आपके खाते में जमा हो जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *