चीन में 30 हजार में मिल रहा प्रीमियम फ्लैट! यूजर्स बोले- ये तो बेंगलुरु-मुंबई से भी सस्ता


आज के समय में घर का किराया हर बड़े शहर में लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है. खासकर भारत के मेट्रो शहरों में तो किराए की कीमतें आसमान छू रही हैं, जहां छोटे से कमरे के लिए भी लोगों को मोटी रकम चुकानी पड़ती है. ऐसे में जब सोशल मीडिया पर विदेश में रहने वाले किसी भारतीय का रेंट और घर देखने को मिलता है, तो लोग खुद-ब-खुद तुलना करने लगते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन के एक शहर में रहने वाले भारतीय युवक ने अपने फ्लैट का टूर दिखाया है. वीडियो में दिख रहा घर, उसकी लोकेशन और सुविधाएं देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि इसके लिए वह जितना किराया दे रहा था, उतने में भारत के बड़े शहरों में ठीक-ठाक घर मिलना भी मुश्किल हो जाता है.

कहां का है यह वायरल वीडियो?

यह वायरल वीडियो Wuhan शहर का है, जहां एक भारतीय युवक Advik रह रहा था. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपार्टमेंट का पूरा टूर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक बताता है कि वह इस फ्लैट के लिए करीब 30 हजार रुपये महीना किराया देता था. खास बात यह है कि यह फ्लैट शहर के बीचों-बीच स्थित है, न कि किसी बाहरी इलाके में. इतनी लोकेशन और सुविधाओं के हिसाब से यह कीमत लोगों को काफी हैरान कर रही है.

क्या हैं फ्लैट में सुविधाएं?

वीडियो में दिखाया गया फ्लैट छोटा लेकिन काफी सलीके से बना हुआ है. इसमें एक कॉम्पैक्ट किचन है, साथ ही एक छोटा बालकनी एरिया भी है जहां वॉशिंग मशीन और गैस वॉटर हीटर लगे हुए हैं. इसके अलावा बिल्डिंग में 24 घंटे पानी लेने के लिए मशीन है, जिसे कभी भी स्कैन करके इस्तेमाल किया जा सकता है. बिल्डिंग में तीन लिफ्ट हैं और कुल 32 मंजिलें हैं. युवक खुद 15वीं मंजिल पर रहता था, जहां से शहर का शानदार व्यू देखने को मिलता है. उसने अपने फ्लैट को “प्रीमियम” भी बताया.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश

यूजर्स बोले, ये तो बेंगलुरु से भी सस्ता है

वीडियो को advikjourney नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो बेंगलुरु से सस्ता है भाई. एक और यूजर ने लिखा….भाई तुम अपनी लाइफ में मजे मार रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस रेट में मुंबई बेंगलुरु जैसे शहरों में ठीक ठाक भी नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *