बॉलीवुड के सितारे सलमान खान और शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक शादी अटेंड करने पहुंचे. जहां, शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी स्टाइलिश एंट्री और शाही अंदाज के साथ शादी की रौनक बढ़ाते नजर आए. शादी से उनके कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं.
दिल्ली में शादी अटेंड करने पहुंचे शाहरुख-सलमान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को शादी में उनकी बहन अर्पिता खान और उनके पति, एक्टर आयुष शर्मा के साथ देखा गया. सलमान खान ने ब्लैक फॉर्मल सूट पहना था, वो हमेशा की तरह फुल स्वैग में दिखें उन्होंने कैमरे में पोज भी दिया.
वहीं, शाहरुख खान भी शादी में शामिल हुए, अपने मैनेजर पूजा डडलानी के साथ. ऑल ब्लैक लुक में वो काफी हैंडसम लग रहे थे. में अपनी क्लासी स्टाइल दिखाते हुए शादी में शाही अंदाज बनाए रखा.
कपिल शर्मा भी हुए शामिल
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी अपनी पत्नी गिन्नी के साथ शादी में शिरकत की. वो ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए. वहीं उनकी वाइफ भी ब्लैक करके के सूट में दिखी. दोनों ने साथ में कई पोज दिए है.
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह और फिल्ममेकर भूषण कुमार जैसे हाई-प्रोफाइल गेस्ट भी शामिल थे.
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म में शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन, राघव जूयाल, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, जैदीप अहलावत और अन्य कलाकार भी हैं. वहीं, सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ चित्रंगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं.
