राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो


राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने नजर न लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस इमोजी को ‘इविल आई’ भी कहा जाता है. इस इमोजी के साथ उन्होंने हाल के दिनों में संसद में खुद के द्वारा उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया है.

2 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो किया शेयर

आप के राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई मुद्दों पर बोल संसद में बोलते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया डोला. इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज ‘स्कैम’, एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं.

अशोक मित्तल ने क्या कुछ कहा?

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर राज्यसभा में आप के नए उपनेता अशोक मित्तल की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि ये बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं है. मीडिया से बातचीत में मित्तल ने कहा कि आज उन्हें चुना गया है और कल किसी और को चुना जाएगा. राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सीनियर सांसद हैं और उनसे जो सीखा है उसे आगे निभाएंगे.

क्या बोले संजय सिंह?

वरीं, जब संजय सिंह से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जो कुछ बताना था वो राज्यसभा सचिवालय को बता दिया गया है.

दो साल विधायक रह चुके हैं राघव चड्ढा

बता दें कि राज्यसभा सांसद से पहले राघव चड्ढा आप के विधायक थे. फरवरी 2020 से मार्च 2022 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे. राज्यसभा जाने से पहले वो दिल्ली जल बोर्ड के भी सदस्य रहे. अप्रैल 2022 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *