Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों की धड़कनें बढ़ा देते हैं. इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है. वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा ड्राइवर बहुत कमजोर दिख रहे बांस-बल्ली के पुल पर बिना रुके तेज रफ्तार में रिक्शा दौड़ाता नजर आता है. पुल की हालत देखकर जहां उस पर चलने भर से किसी का भी कदम कांप जाए, वहीं ड्राइवर का कॉन्फिडेंस लोगों को हैरान कर रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए.
ये भी पढ़ें-1 करोड़ 33 लाख रुपये का चालान! ओवर स्पीडिंग ने लगाई शख्स की लंका, यूजर्स का खुला रह गया मुंह
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरा और अस्थाई पुल जो बांस और बल्लियों से बना हुआ है. नदी के ऊपर खड़ा है. इस पुल पर एक ई-रिक्शा चालक बिना रुके तेज स्पीड में रिक्शा दौड़ा देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम @Babaxwale के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में पुल की हालत बहुत कमजोर नजर आती है, लकड़ी और बांस से बने पुल पर जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन ड्राइवर बिना डरे ई-रिक्शा के साथ उस पुल को पार करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं. आपको बता दें कि यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.
Welcome to Bihar 🗿
Watch full video. pic.twitter.com/ihRc3cNKRo
— Baba X Wale (@Babaxwale) April 1, 2026
सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो देखकर यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कई कमेंट करना शुरू कर दिए. एक यूजर इस वीडियो को देखकर लिखा यह पुल तो राम भरोसे खड़ा है. वहीं दूसरा कहता है यह ब्रिज किसने अप्रूव किया. इसके अलावा एक यूजर कहता है मैं आ रहा हूं इस पुल को देखने बिहार. वहीं कुछ यूजर ने बताया कि कहीं-कहीं गांव में ऐसा ही पुल होता है. इसके अलावा कुछ यूजर कमेंट करते हैं, एक बिहारी सौ पर भारी और कुछ यूजर लिखते हैं बिहार किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं करता वह खुद एक ट्रेंड बनाता है. वही एक यूजर ने सरकार को तंज कसते हुए कमेंट किया बिहार के अच्छे दिन तो दूसरा कहता है यह टेक्नोलॉजी बिहार से बाहर नहीं जानी चाहिए. इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे जुगाड़ और मजबूरी बताया तो कुछ ने सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल उठाए.
ये भी पढ़ें-Video: दुश्मनी बाप से, गुस्सा निकाला मासूम पर! 4 साल के बच्चे को दरिंदे ने जमीन पर पटका, वीडियो वायरल
