Delhi Weather: सावधान! दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी


दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप, तो कभी बादल और बारिश इस उतार-चढ़ाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही बदलाव भरे रहेंगे. पिछले 24 घंटों की बात करें तो राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम काफी सुहावना रहा. दिनभर बादल छाए रहे और हल्की-फुल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

आज (1 अप्रैल) को मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप निकल सकती है, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई देंगे. आज बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है.

आज और कल तापमान में होगी बढ़ोतरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 और 2 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री के आसपास रहेगा. यानी लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा. लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट लेगा.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़िए- Delhi: LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोपी को राहत नहीं, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

10 अप्रैल तक देश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अभी बना रहेगा, खासकर पहाड़ी इलाकों में. इसके कारण 10 अप्रैल तक देश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. वहीं, प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. AQI 171 दर्ज किया गया है. मार्च 2026 पिछले चार साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जिसमें औसत AQI 181 रहा.

ये भी पढ़िए- दिल्ली में मार्च में गजब हुआ! हाल के सालों में सबसे गर्म, सबसे नम और सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *