राजस्थान: IAS टीना डाबी का अब इस शहर में हुआ ट्रांसफर, जानें कहां है पति की पोस्टिंग?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राजस्थान कैडर की चर्चित IAS अधिकारी और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी इस बार अपने तबादले को लेकर फिर चर्चा में हैं. मंगलवार रात सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें टीना डाबी को बाड़मेर से ट्रांसफर कर अब टोंक जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. जबकि उनके पति प्रदीप गवांडे जालौर के डीएम हैं. दोनों पति-पत्नी अब 426 किलोमीटर दूर तैनात हो गए.

उनके ट्रांसफर को लेकर राजस्थान प्रशासन और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है, खासकर उनके पति और उनके बीच जिलों की दूरी को लेकर. बाड़मेर में टीना डाबी ने कई बड़े कदम उठाए थे और वे कई कार्यक्रमों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं.

काम से बनाई पहचान

बाड़मेर जैसे बॉर्डर के जिले में तैनाती के बाद टीना डाबी ने अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने नवो बाड़मेर जैसे अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया. यही नहीं कई बार वे खुद ग्राउंड पर मौजूद रहकर काम करवाती हैं. अब उन्हें टोंक जोकि बाड़मेर से काफी दूर है वहां तैनात किया गया है. बाड़मेर के लोग इस पल में उनके लिए खासा भावुक हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से सन्देश भेज रहे हैं. लोग उम्मीद जता रहे हैं कि जैसे उन्होंने बाड़मेर को संवारा वैसे ही वे अब टोंक को भी नई पहचान देंगी.

टीना डाबी के पति प्रदीप अभी जालौर के डीएम हैं, उनके बीच अब 426 किलोमीटर लंबी दूरी हो गयी है. जिसको लेकर लोग कह रहे हैं कि इससे निजी जिन्दगी काफी प्रभावित होगी. दोनों अपने काम को लेकर काफी मशहूर हैं.

सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इससे पहले बता दें कि राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की. इसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए. मुख्यमंत्री के सचिव भी बदल दिए गए, अब डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी नए सीएम सचिव होंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *