How To Remove Grease From Kitchen Counter: किचन का प्लेटफॉर्म रोज साफ करने के बावजूद अगर उसमें चिपचिपाहट बनी रहती है, तो समझ लीजिए कि तेल और ग्रीस की परत धीरे-धीरे जमा हो रही है. यह समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है, खासकर जहां रोज खाना बनता है. लेकिन कुछ आसान तरीकों से इस जिद्दी गंदगी से छुटकारा पाया जा सकता है. चलिए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं.
गंदगी रहता है चिपचिपा
होम टिप्स के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट loftsatwildlight के अनुसार, किचन में तेल का इस्तेमाल सबसे इसका बड़ा कारण होता है. फ्राइंग, तड़का या ग्रिलिंग के दौरान तेल के छोटे-छोटे कण हवा में फैलकर प्लेटफॉर्म, दीवारों और चूल्हे पर जम जाते हैं. समय के साथ यह परत चिपचिपी हो जाती है और सामान्य सफाई से हटती नहीं. इसको हटाने का सबसे आसान तरीका है डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी का इस्तेमाल. एक बाउल में गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा सा लिक्विड डालें और कपड़े की मदद से प्लेटफॉर्म को अच्छे से पोंछें. इससे तेल जल्दी ढीला पड़ता है और आसानी से साफ हो जाता है.
ज्यादा गंदगी होने पर क्या करें?
अगर गंदगी ज्यादा जमी हुई है, तो बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है. बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे प्लेटफॉर्म पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से पोंछ लें। इससे जिद्दी दाग भी हट जाते हैं. वहीं, सफेद सिरका भी एक बेहतरीन नैचुरल क्लीनर है. बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाकर स्प्रे करें और कुछ देर बाद कपड़े से साफ कर लें. इससे ग्रीस कटती है और प्लेटफॉर्म चमकने लगता है.
इसे भी पढ़ें- How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 ‘जादुई’ तरीके
बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन
ज्यादा जिद्दी दाग के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन भी असरदार होता है. बेकिंग सोडा छिड़ककर उस पर नींबू का रस डालें और हल्के हाथ से रगड़ें. यह तरीका न सिर्फ सफाई करता है बल्कि बदबू भी दूर करता है. सिर्फ सफाई ही नहीं, कुछ आदतों में बदलाव भी जरूरी है. खाना बनाते समय स्प्लैटर गार्ड का इस्तेमाल करें, ताकि तेल इधर-उधर न फैले. इसके साथ ही, रोज हल्की सफाई करते रहें, ताकि गंदगी जमा ही न हो.
ध्यान रखें कि किचन में सही वेंटिलेशन भी जरूरी है. अगर धुआं और तेल बाहर नहीं निकल पाएगा, तो वह सतहों पर जमता रहेगा. इसलिए किचन में एग्जॉस्ट फैन या चिमनी का इस्तेमाल जरूर करें. सही तरीके और थोड़ी सावधानी अपनाकर आप किचन के प्लेटफॉर्म को न सिर्फ साफ रख सकते हैं, बल्कि उसे लंबे समय तक चमकदार और चिपचिपाहट से मुक्त भी बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले
