Maharashtra: भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का सोमवार 30 मार्च की सुबह एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा नागपुर के करीब उस समय हुआ जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस हादसे में सांसद प्रशांत पड़ोले और उनका ड्राइवर घायल हुए. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की हानि नहीं हुई. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

दिल्ली जाने की थी तैयारी, संसद सत्र में होना था शामिल

सांसद प्रशांत पड़ोले दिल्ली में संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे थे. वे भंडारा से निजी कार के जरिए नागपुर एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट पकड़ने वाले थे. इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में पड़ोले के पैर में हल्की चोट आई. बावजूद इसके उन्होंने अपने आधिकारिक कार्यक्रम को प्राथमिकता दी और दुर्घटना के बाद सीधे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

सोशल मीडिया पर खुद किया कार का वीडियो पोस्ट

हादसे के बाद सांसद प्रशांत पड़ोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए सवाल उठाए.

उन्होंने लिखा, “सांसद नहीं सुरक्षित. जनता का क्या होगा? आज दिल्ली के लिए निकलना था, सुबह भंडारा से निजी कार से नागपुर एयरपोर्ट जाना था. नागपुर के करीब ट्रक वाले ने जोरदार टक्कर दी. कार क्षतिग्रस्त हुई, पर मुझे कहीं लगा नहीं, लेकिन कार का नुकसान हुआ.”.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *