फिल्म धुरंधर 2 कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. आदित्य धर की इस फिल्म ने मात्र 10 दिनों में 1,226.44 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. इसकी इतनी तगड़ी कमाई को देखते हुए अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगा है. वहां के लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके की सड़कों के निर्माण की बात कही है.
ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़
कंपैरिजन टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए वीडियो में कुछ स्थानीय लोग फिल्म की सक्सेस पर रिएक्शन देते नजर आए. लोगों ने कहा कि अगर फिल्म ने हजारों करोड़ कमाए हैं तो उसका बड़ा हिस्सा ल्यारी के विकास में लगाया जाना चाहिए. वीडियो में कुछ लोगों ने 500 करोड़ तो कुछ लोगों ने कुल कमाई का 70-80 फीसदी हिस्सा देने की मांग रखी.
छठी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म
ल्यारी के लोगों का कहना है कि इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है, इसलिए फिल्म से हुई कमाई का उपयोग सुधार के लिए होना चाहिए. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ तक पहुंच गया है और इसने KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपए) व जवान (1,160 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दसवें दिन शनिवार को फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए हो गया है. ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है. दसवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 58 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की. तेलुगु में 3 करोड़ रुपए, तमिल में 1.40 करोड़ रुपए और कन्नड़ में 0.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
धुरंधर के पहले पार्ट ने कितने कमाए
धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ. 894.49 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही ये हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.
ये भी पढ़ें
‘शार्क का भोजन बनेंगे…’ अमेरिका की जमीनी हमले की तैयारी के बीच तेहरान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
