बस थोड़ा सा इंतजार! अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने जा रही दमदार कारें, लिस्ट में बड़े नाम शामिल


भारत में SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. लोगों को अब ज्यादा स्पेस, अच्छी ड्राइविंग पोजीशन और दमदार लुक वाली गाड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं. ऐसे में डिमांड के चलते ही कई ऑटोमेकर्स आने वाले समय में नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रहे है.  इसी कड़ी में भारतीय बाजार में 5 नई SUVs दस्तक देने वाली है, जिनमें कई बड़े नाम शामिल है. आइए इन गाड़ियों के बारे में जान लेते हैं. 

Toyota eBella

इस लिस्ट में पहला नाम Toyota eBella का है, जो कि एक इलेक्ट्रिक SUV होगी. यह गाड़ी Maruti eVitara पर बेस्ड है. इस गाड़ी में दो बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. ये गाड़ी एक बार चार्ज करने पर करीब 440 से 540 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. गाड़ी के अंदर आपको बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनररूफ और प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे.

MG Majestor

दूसरे नंबर पर MG Majestor का नाम शामिल है, जोकि एक बड़ी और प्रीमियम SUV होगी. इसमें लग्जरी इंटीरियर, मसाज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस ड्राइविंग फीचर्स जैसे कई हाई-टेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें दमदार 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस देगा. 

Volkswagen Taigun Facelift

तीसरी SUV Volkswagen Taigun Facelift है, जो Taigun का अपडेटेड वर्जन होगा, इसमें नया डिजाइन, बेहतर लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन इसमें नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है. 

Nissan Tekton

चौथा नाम Nissan Tekton का है, जो काफी चर्चा में है. यह SUV Renault Duster पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम होगा. इसमें पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों मिलेंगे. 

Tata Sierra EV

इस लिस्ट में आखिरी नाम Tata Sierra EV का है. यह कंपनी की एक आइकॉनिक SUV का इलेक्ट्रिक अवतार होगा. इसमें बड़ी बैटरी, लंबी रेंज और AWD जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें:-

नई कार खरीदने की नहीं जरूरत, गाड़ी में ये सस्ते गैजेट्स कराएं इंस्टॉल, आपको हर मुसीबत से बचाएंगे 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *