बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान


बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है. दरअसल फिल्म अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. राहुल की उम्र महज 43 साल थी. राहुल का निधन ओडिशा में बीच किनारे शूटिंग के दौरान डूबने की वजह से हुआ है. इस खबर से पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

शूटिंग खत्म करने के बाद हुआ हादसा
खबरों की मानें तो एक्टर तलासारी में शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान बीच किनारे वो समुद्र में डूब गए, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा य़ूटिंग के दौरान नहीं बल्कि शूटिंग के बाद हुई है, जब एक्टर शूट खत्म करने के बाद पानी में उतरे. इसके बाद राहुल बाहर ही नहीं आए, फिर जब तलाश की गई तब उनकी बॉडी को बाहर निकालकर आनन फानन में डीघा के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
राहुल के को-स्टार भास्कर बनर्जी ने इस खबर को कंफर्म रिया है. उन्होंने बताया कि जब शूटिंग खत्म कर पूरी टीम लंच के लिए गई थी, तब राहुल उनके साथ नहीं गए. इसी दौरान ये हादसा हुआ. इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम फैल गया है. ईस्ट मिदनापोर की डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने भी राहुल की मौत की खबर को कंफर्म किया है. वहां के एएसपी आतिश बिस्वास ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच में ये मामला डबने से मौत का ही है, हालांकि डीटेल्ड जांच अभी चल रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

कौन हैं राहुल अरुणोदय बनर्जी?
बता दें कि राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली इंडस्ट्री के काफी मशहूर एक्टर थे. उनकी साल 2008 में आई फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ में परफॉर्मेंस के लिए अब तक भी तारीफ की जाती है. पिछले कई सालों में उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में भी लगातार काम किया है. उन्हें ‘लव सरकस’, ‘शोनो मोन बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्याते एंड कागोजर बोओ’ के अलावा कई और फिल्मों और सीरियल्स में देखा जा चुका है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो राहुल अरुणोदय बनर्जी ने बंगाली एक्ट्रेस प्रियंका सरकार के साथ शादी की थी. दोनों ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ में साथ नजर आए थे. इन दोनों का एक बेटा भी है. साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बेटे क परवरिश की खातिर दोनों साल 2023 में एक बार फिर से साथ आ गए थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *