जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?


Noida International Airport:  जेवर एयरपोर्ट यानी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतज़ार अब बस खत्म ही होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज यानी 28 मार्च 2026 को इसका भव्य उद्घाटन किए जाने के बाद अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि यहां से पहली फ्लाइट कब और कहां के लिए उड़ेगी. जानकारों की मानें तो उद्घाटन के बाद करीब 45 दिनों से 2 महीने के भीतर कमर्शियल उड़ानें शुरू हो सकती हैं. 

क्योंकि एयरलाइंस अभी अपनी शेड्यूलिंग और फाइनल मंजूरियों को निपटाने में लगी हैं. शुरुआती दौर में पूरा फोकस घरेलू उड़ानों पर रहेगा. जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए साल 2026 के बाद के चरणों का इंतज़ार करना होगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट सफर आसान बनाएगा. जानें किन बड़े शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट  से मिलेंगी फ्लाइट्स.

किन 10 बड़े शहरों के लिए भरेगी पहली उड़ान?

शुरुआती फेज में जेवर एयरपोर्ट से देश के उन चुनिंदा 10 शहरों को जोड़ा जाएगा, जहां यात्रियों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. एयरलाइंस की प्लानिंग के मुताबिक पहले चरण में बड़े बिजनेस रूट्स और प्रमुख शहरों को प्राथमिकता दी जा रही है. जिससे कनेक्टिविटी मजबूत हो सके और लोगों को आने-जाने में आसानी हो.

  • सबसे पहले मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना है.
  • लिस्ट में पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई के साथ-साथ घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए गोवा और जयपुर का नाम भी शामिल है
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को भी इस शुरुआती लिस्ट में जगह दी गई है ताकि प्रदेश के भीतर सफर आसान हो सके

हालांकि यह लिस्ट अभी शुरुआती है और एयरलाइंस की फाइनल घोषणा के बाद इसमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: पेंशन निधि पर लगने वाली फीस में बड़ा बदलाव, जानें अब किसे-कितना देना होगा चार्ज?

कब से बुक कर सकेंगे टिकट?

जेवर एयरपोर्ट से सफर करने के शौकीन यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बुकिंग कब शुरू होगी. एयरलाइंस आमतौर पर अपनी पहली उड़ान के शेड्यूल के साथ ही बुकिंग पोर्टल ओपन कर देती हैं. जिससे शुरुआती रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सके.

  • फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से करीब 2 से 4 हफ्ते पहले एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू कर सकती हैं.
  • शुरुआती पैसेंजर्स को लुभाने के लिए इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां काफी सस्ता किराया रख सकती हैं.
  • एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से यानी धीरे-धीरे अलग-अलग शहरों के लिए अपना पूरा शेड्यूल और बुकिंग लिंक जारी करेंगी
  • एक्सपर्ट्स का मानना है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत तक बुकिंग विंडोज ओपन होने की पूरी उम्मीद है

उम्मीद है कि मई 2026 तक जेवर के आसमान से पहली कमर्शियल उड़ान का सपना सच हो जाएगा और लोगों का सफर शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: ट्रेन-बस या मेट्रो… जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *