IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की हुई सगाई, फिल्मी गानों पर थिरकते दिखे अधिकारी, Video Viral


उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे IPS अफसरों की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. संभल के एसपी क कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की गुरुवार को सगाई हो गई, जिसके बाद अब उनकी शादी की रस्में चल रही है, इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी रिंग सेरेमनी में डांस के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं. 

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उनकी विवाह समारोह की सारी रस्में राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में निभाई जा रही है. 26 मार्च गुरुवार को उनका सगाई समारोह हुआ, जिसमें दोनों अधिकारी फिल्मी गानों की धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आए. जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है. 

फिल्मी गाने की धुन पर थिरके दोनों

यूपी पुलिस के दो बड़े अफसरों का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. दोनों अधिकारी किसी फिल्म के स्टार्स की तरह दिखाई दिए. वहीं सगाई का कार्यक्रम पूरे रीति रिवाज के संपन्न किया गया. लोग इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं. 27 मार्च से 30 मार्च तक शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी. 

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी की मुख्य कार्यक्रम जोधपुर के आलीशान रिजॉर्ट में रखा गया है. 29 मार्च को एसपी केके बिश्नोई बारात लेकर जाएंगे, जिसके बाद सारी रस्में की जाएगी. 30 मार्च को विदाई की रस्में अदा की जाएंगी 

सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

इस विवाह समारोह में कई बड़े आला अधिकारी, संत समाज, नेता-राजनेता और कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस शादी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं. इस शादी समारोह में दोनों तरफ़ से 300-400 मेहमानों के आने का अनुमान हैं. 

बता दें कि साल 2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान समय में सँभल जिले में तैनात हैं जबकि IPS अंशिका वर्मा यूपी के प्रयागराज जिले की है और इस समय बरेली एसपी के पद पर तैनात है.   

रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 12 बजे होगा सूर्य तिलक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *