‘होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं’, मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने G7 देशों के साथ हुई बैठक के बाद ईरान में खिलाफ जारी अमेरिकी ऑपरेशन्स के अंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान में उसका सैन्य अभियान महीनों में नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में हीं पूरा हो जाएगा.

मार्को रुबिया का यह बयान फ्रांस में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें जी7 देश के विदेश मंत्रियों ने नागरिकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने G7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद कहा कि उनकी G7 देशों के साथ बहुत अच्छी बैठकें हुई हैं, जिनमें उन्होंने खास तौर पर ईरान को लेकर अमेरिका की रणनीति और नजरिया साझा किया. रुबियो ने यह भी कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में टोल सिस्टम लागू करने का फैसला कर सकता है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों पर बोले फ्रांसीसी विदेश मंत्री

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बरोट ने कहा कि G7 देशों ने ईरान को लेकर एक संयुक्त घोषणा को अपनाया है, जिसमें नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमलों को तुरंत रोकने की अपील की गई है.

बरोट ने पेरिस के बाहर अपने G7 समकक्षों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सशस्त्र संघर्ष के दौरान जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना या राजनयिक परिसरों पर हमला करना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित परिवहन को स्थायी रूप से बहाल करना अत्यंत जरूरी है.’

बरोट ने कहा, ‘रुबियो सहित बैठक के सभी सहभागी इस बात पर सहमत है कि जब अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त कर ले, तब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और दुनिया के अन्य अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा और जहाजों के स्वतंत्र परिवहन सुनिश्चित की जानी चाहिए.’

यह भी पढ़ेंः भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM मोदी ने कर दिया क्लीयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *