पति की बाइक का चालान छुड़ाने पहुंची पत्नी ने थाने में सीन किया क्रिएट, पागलपन देख घबराई पुलिस; देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान भी करता है और सोचने पर मजबूर भी, कभी कोई मजेदार घटना वायरल होती है तो कभी कोई ऐसी अजीब स्थिति सामने आती है, जिसे देखकर लोग समझ नहीं पाते कि हंसे या हैरान हों. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का अनोखा व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है.  यह पूरा मामला ग्वालियर का बताया जा रहा है, जहां एक साधारण चालान की घटना अचानक नाटकीय मोड़ ले लेती है. बाइक के चालान से शुरू हुई बात थाने में एक अजीब ड्रामा में बदल गई, जिसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोग भी चौंक गए.

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बाइक चला रहा था. पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर उसकी बाइक जब्त कर ली और चालान भरने को कहा, लेकिन युवक ने चालान भरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बाइक को थाने में खड़ा करवा दिया गया. 

कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और बाइक वापस देने की मांग करने लगा. पति पुलिसकर्मियों से बात कर ही रहा था कि तभी अचानक उसकी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अजीब तरीके से झूमते हुए नाचने लगी. 

थाने में मच गया हड़कंप

महिला की इस हरकत को देखकर थाने में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि महिला पर माता रानी आ गई हैं और वह नाराज हैं. माहौल अचानक बदल गया और पुलिसकर्मी भी स्थिति को समझ नहीं पाए.वीडियो में सुना जा सकता है कि वहां मौजूद लोग महिला से कह रहे है कि माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिसके पास चाबी है उसे लौटा दो. महिला कुछ देर तक हाथ उठाकर नाचती रही और जोर-जोर से बोलती रही. इस दौरान माहौल पूरी तरह असामान्य हो गया. 

यह भी पढ़ें – Fuel Shortage: कुकर, टंकी, पतीला… जो मिल रहा है भर लो, तेल खत्म होने की अफवाह के बीच पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें; देखें वीडियो

पुलिस ने भी दिखाई अलग प्रतिक्रिया

स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की. यहां तक कि कुछ लोगों ने उसे प्रसाद के रूप में पैसे भी चढ़ाए. आखिरकार, मामला शांत कराने के लिए पुलिस ने बाइक की चाबी वापस कर दी और वाहन छोड़ दिया. 

 सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह नाटक बताया.कुछ ने कहा कि यह बाइक छुड़ाने का अनोखा तरीका था. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे अंधविश्वास और सिस्टम की कमजोरी से जोड़कर भी देखा. यह घटना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. एक छोटी सी ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटना कैसे एक अजीब ड्रामे में बदल गई. 

यह भी पढ़ें – Video: पहले बेटे ने बाइक घुमाई, फिर बाप ने बेटा! दोस्तों के सामने स्टंट दिखा रहे लड़के को पिता ने कूटा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *