Iran War: सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’


मिडिल ईस्ट की स्थिति पर सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए. बुधवार (25 मार्च) को इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पहली चिंता तो यही थी कि पूरा देश इस वक्त गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ा है. अब तो पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग रही है जिससे पैनिक हो रही है. प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में जो भाषण दिए उससे भी घबराहट की स्थिति लोगों में है.

बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की. विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसका हिस्सा था. संजय सिंह ने बताया कि सरकार का ये पक्ष था कि हम 60 फीसदी एलपीजी का घरेलू उत्पादन कर रहे हैं और गैस की कोई कमी नहीं होगी. हमारे पास तेल का रिजर्व है. हमने ये सवाल उठाया कि इस युद्ध में हमें पड़ने की क्या आवश्यकता थी, पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, इस पर सरकार ने अपने तरीके से जवाब दिया. 

दिल्ली बजट में MCD के लिए खुला खजाना, मिला 1266 करोड़ का फंड, मेयर ने बताया ‘ऐतिहासिक’

जनता तकलीफ में होगी तो हम बोलेंगे- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, “वो कह रहे हैं कि संकट का समय है, हम विपक्ष से सहयोग चाहते हैं. अब सहयोग का ये मतलब नहीं है कि जनता तकलीफ में रहे. जनता में तकलीफ में रहेगी तो हम लोग बोलेंगे. अब दो-चार दिनों में आपको सच्चाई पता चल जाएगी. सरकार का जो दावा है कि किसी प्रकार का कोई संकट तेल और गैस का नहीं है, वो जमीन पर क्या दिखता है?” 

पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सरकार ने क्या कहा?

सर्वदलीय बैठक के लेकर सूत्रों ने दावा किया कि जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ये तो 1981 से चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने सालों से पाकिस्तान को ईरान के साथ बातचीत में लगा रखा है. 

दिल्ली बजट पर सियासत तेज, देवेंद्र यादव बोले- ‘ट्रिपल इंजन सरकार का ट्रिपल धोखा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *