यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद


उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के मौके पर लगातार दो दिनों का अवकाश घोषित किया है. पहले 26 मार्च को अवकाश निर्धारित था लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद प्रदेश में 26 और 27 मार्च दोनों दिन सरकारी कार्यालयों, कई शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी सेवाओं में छुट्टी रहेगी.

योगी सरकार के इस फैसले का मुख्य कारण मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और धार्मिक आयोजनों का विस्तार बताया जा रहा है. रामनवमी के दौरान प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अयोध्या सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

वहीं यूपी में रामनवमी को लेकर मिली इस छुट्टी के चलते प्रशासन को भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी करने का समय मिलेगा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो. वहीं प्रदेश के कई मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और अन्य प्रमुख धार्मिक शहरों में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

मथुरा से अयोध्या भेजा गया प्रसाद

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्‍या भेजा गया है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के एक पदाधिकारी और संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया. कपिल शर्मा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान का भोग लगाया जाएगा.

जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Input By : पीटीआई भाषा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *