बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर अटैक से अमेरिका पर भड़का रूस, क्रेमलिन ने कहा- अब तो एक ही रास्ता बचा…


ईरान के पर्शियन गल्फ तट पर स्थित बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुए हमले की रूस ने निंदा की. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार (23 मार्च 2026) को कहा कि बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास अमेरिकी-इजरायली हमले बेहद खतरनाक हैं. क्रेमलिन ने कहा कि रूस ने इस हमले से जुडी चिंताएं अमेरिका के साथ शेयर की है. 

परमाणु सुविधाओं पर हमले खतरनाक: रूस

दिमित्री पेस्कोव ने कहा, ‘हमारा मानना है कि परमाणु सुविधाओं पर हमले बहुत खतरनाक हो सकते हैं. रूस ने इस मुद्दे पर बेहद जिम्मेदार रुख अपनाते हुए बार-बार अपनी चिंता व्यक्त की है.’ क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में चल रहे जंग को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की ओर मोड़ा जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘यही एकमात्र उपाय है जो इस क्षेत्र में उत्पन्न हुई भयावह तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने में मदद कर सकता है.’

रूस ने बुशहर परमाणु पावर प्लांट को निशाना बनाए जाने की धमकी को भी गलत बताया था. पेसकोव ने कहा कि ईरान में बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास यूएस-इजरायली हमले बहुत खतरनाक हैं और रूस ने अपनी बात अमेरिका तक पहुंचा दी है, साथ ही कहा कि ऐसे हमलों के नतीजे भयावह हो सकते हैं जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.

नतांज परमाणु परिसर पर US ने किया था हमला

हाल ही में ईरान के नतांज परमाणु परिसर पर भी हमला किया गया था. रूस ने तब भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया था. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ, लेकिन एहतियात बरता जाना चाहिए.

संघर्ष शुरू होने के बाद नतांज पर ये दूसरा हमला था. 2 मार्च को भी इस प्लांट को निशाने पर लिया था. यह ईरान का सबसे बड़ा परमाणु केंद्र है, यहां यूरेनियम एनरिचमेंट किया जाता है. इस्फहान में मौजूद इस केंद्र की खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ है.2 मार्च को हुए हमले के बाद 3 मार्च को इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की थी कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी में प्रवेश द्वार के पास मौजूद इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें : ‘ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान टाला’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *