Video: टेकऑफ के लिए तैयार थी फ्लाइट, तभी पायलट कॉकपिट में शीशा तोड़ घुसा ड्रोन, वीडियो वायरल


आसमान में उड़ने वाला जहाज जब रनवे पर रफ्तार पकड़ता है, तो हर सेकंड बेहद अहम होता है. पायलट पूरी एकाग्रता के साथ टेकऑफ की तैयारी में लगे होते हैं और एक छोटी सी चूक भी बड़े खतरे में बदल सकती है. लेकिन सोचिए, अगर उसी वक्त अचानक सामने से कोई तेज रफ्तार चीज आकर कॉकपिट के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस जाए, तो क्या होगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फ्लाइट टेकऑफ के दौरान अचानक एक ड्रोन कॉकपिट के शीशे से टकराकर अंदर घुस जाता है. यह दृश्य इतना खतरनाक है कि देखने वालों की सांसें थम जा रही हैं.

टेकऑफ के दौरान अचानक हुआ खौफनाक हादसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रही है और पायलट पूरी तरह टेकऑफ की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. तभी अचानक सामने से एक तेज रफ्तार ड्रोन आता है और सीधे कॉकपिट के फ्रंट ग्लास से टकरा जाता है. ड्रोन की टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि कॉकपिट का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है. टक्कर के बाद ड्रोन के टुकड़े कैबिन के अंदर फैल जाते हैं. यह पल इतना अचानक होता है कि पायलट संभलने का मौका तक नहीं पाते.

पायलट घबराए, रेडियो पर मांगी मदद

हादसे के बाद दोनों पायलट बुरी तरह घबरा जाते हैं. वीडियो में उनकी आवाज सुनी जा सकती है, जहां वे बार-बार “ड्रोन ड्रोन” कहते हुए रेडियो पर मदद मांगते नजर आते हैं. स्थिति की गंभीरता साफ झलकती है. एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन से टकराना किसी भी फ्लाइट के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. खासतौर पर टेकऑफ और लैंडिंग के समय ऐसी घटनाएं बड़ा हादसा बन सकती हैं. कॉकपिट का शीशा टूटना पायलट्स की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा होता है.

यह भी पढ़ें: पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल

यूजर्स ने दी अलग अलग राय

वीडियो को Altitude Rush नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो एआई लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…रनवे पर ड्रोन कैसे आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतनी बड़ी लापरवाही एयरपोर्ट प्रशासन से कैसे हो गई.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन सेरेमनी में बेटी संग पहुंची फ्लाइट अटेंडेंट, मैचिंग यूनिफॉर्म में मां-बेटी ने ढाया कहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *