US-Israel Iran War: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F-15 फाइटर जेट? US आर्मी ने खारिज किया दावा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष और तनाव की स्थिति के बीच अमेरिका ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को मार गिराने की बात कही गई थी. यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस पर फैक्ट चेक करते हुए कहा कि ये महज एक अफवाह है कि अमेरिका के फाइटर जेट को ईरानी रिजीम ने मार गिराया.

CENTCOM ने X पर शेयर किया पोस्ट

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की ओर से रविवार (22 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैक्ट चेक पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का दावा तो गलत है, लेकिन सच्चाई ये है कि यूएस फोर्सेज ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में 8,000 से ज्यादा फाइटर जेट उड़ाए और उनमें से एक भी एयरक्राफ्ट ईरान का निशाना नहीं बना है.

ईरान ने क्या किया था दावा?

IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान की सेना ने दावा किया था कि ईरान के दक्षिणी तट पर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक एक दुश्मन एफ-15 लड़ाकू विमान घुसपैठ कर रहा था. सेना की एयर डिफेंस फोर्स की ओर से दागी गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के जरिए विमान को मार गिराया गया.

ईरानी न्यूज एजेंसी की ओर से इस दावे की पुष्टि करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया गया. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे सिर्फ एक अफवाह करार दिया.

ईरान पहले भी US फाइटर जेट्स पर टारगेट का कर चुका दावा

इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष और युद्ध के दौरान ईरान ने पहले भी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है. ईरान ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को इजरायली वायु सेना के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था. ईरान ने अपने दावे की पुष्टि के लिए एक वीडियो भी जारी किया.

ईरान के दावे के बाद इजरायल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान फाइटर जेट सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की चपेट में आ गया था. हालांकि, इजरायल की ओर से इस घटना के दौरान किसी भी नुकसान के होने से साफ इनकार किया. 

इसके अलावा ईरान ने अमेरिका के एक F-35 फाइटर जेट को भी टारगेट करने का दावा किया था. ईरान की ओर से इसका वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बाद एफ-35 की मिडिल ईस्ट में एक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग भी हुई थी, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई थी क्योंकि अमेरिका दावा करता रहा है कि उसके एफ-35 फाइटर जेट्स को दुनिया का कोई भी रडार नहीं पकड़ सकता है. ईरान के इस दावे के बाद हलचल मच गई थी. 

यह भी पढ़ेंः ‘हम बेबुनियाद धमकियों से नहीं डरते, इतिहास रचने…’, ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की दो टूक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *