’26/11 अटैक का बदला लिया’, धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती


‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. फिल्म में एक्टर अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल में नजर आए. हाल ही में अर्जुन रामपाल ने बताया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों भरी. साथ ही अर्जुन ने 26/11 अटैक को लेकर भी रिएक्ट किया. 

अर्जुन रामपाल ने सुनाई 26/11 वाले दिन की आपबीती

इंडिया टुडे से बातचीत में अर्जुन ने कहा कि धुरंधर 2 मेरा 26/11 का बदला है. उन्होंने 26/11 वाले दिन की आपबीती सुनाई.

अर्जुन ने कहा, ’26 नवंबर 2008 को मैं फोर सीजन्स वर्ली में था. मेरा बर्थडे था. हमें ताज होटल की तरफ जाना था बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए. लेकिन मेरे एक दोस्त की वजह से हम लेट हो रहे थे. शुक्र है उस दोस्त का जिसकी वजह से हम लेट हुए. उस वक्त हम बार में थे. तभी माहिम के पास पहला धमाका हुआ. जब वो आवाज सुनी तो हाथ कांप उठा. 20-30 मिनट में पूरे होटल को चारों ओर से घेर लिया था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘हमें उस रात होटल में ही रहने को कहा गया. बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया था. बर्थडे पर ऐसा भयानक हादसा देख मैं घबरा गया था. मैं वो कभी नहीं भूल सकता.’ आगे उन्होंने बताया, ‘जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 वाला सीन सुनाया तो मुझे पता था कि ये मेरा बदला होने वाला है. इसीलिए मैंने धुरंधर की.’

रणवीर सिंह ने निभाया लीड रोल

फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिला है. रणवीर फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में हैं. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा आर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म के गाने भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं. फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर में 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *