‘एक दम थर्ड क्लास..’ धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए ‘मेजर इकबाल जिंदाबाद’ के नारे


रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखने के बाद दर्शक कलाकारों की तारीफ तो कर ही रहे हैं, लेकिन मेकर्स की तारीफ भी करने से नहीं थक रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.

एक तरफ जहां धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर 2 को महा घटिया फिल्म करार दिया है. उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है.साथ ही ये भी बताया है कि उन्हें फिल्म में सबसे ज्यादा किस कलाकार की एक्टिंग पसंद आई है.

धुरंधर 2 देख पाकिस्तानी परिवार ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तानी परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, एक पाकिस्तानी फैमिली ने यूके के थिएटर में धुरंधर 2 देखी. धुरंधर 2 देखने के बाद थिएटर से निकलते हुए उन्होंने धुरंधर 2 पर अपना रिएक्शन दिया.

वीडियो में पाकिस्तानी फैमिली ने कहा कि उन्हें धुरंधर 2 पसंद नहीं आई. फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक ने उन्हें निराश कर दिया. वीडियो में उस परिवार के शख्स ने फिल्म को थर्ड क्लास बताया. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी थर्ड क्लास फिल्म कभी नहीं देखी.

वहीं, दूसरी औरत ने कहा अगर घटिया और थर्ड क्लास से भी कोई बुरा शब्द है तो वो इस फिल्म के लिए है. पूरे परिवार ने धुरंधर 2 की खूब बुराई की. वहीं, उस परिवार के कुछ लोगों ने मेजर इकबाल जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

इससे पहले इसी पाकिस्तानी परिवार ने धुरंधर देखने के बाद उसकी खूब तारीफ की थी और कहा था कि इसे जरूर देखें. बता दें धुरंधर 2 जबसे रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ये फिल्म पाकिस्तान में बैन है. लेकिन, इसकी पायरेटेड कॉपी खूब बिक रही है.

ये भी पढ़ें:-‘क्या मैं आपको दो गाली दे…’धुरंधर 2 के ‘जहूर मिस्त्री’ से एक लड़की ने पूछा ये सवाल, विवेक सिन्हा ने दिया था ऐसा रिएक्शन

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *