एक टिकट में दो शो… धुरंधर-2 के फैंस की लड़ाई की बीच आराम से पॉपकॉर्न खाता रहा शख्स, वीडियो वायरल


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में न सिर्फ फिल्म को देखने आए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, बल्कि स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लोग आपस में बहस और नारेबाजी कर रहे थे. लोगों के हावभाव और तेज आवाजों से साफ पता चल रहा था कि माहौल काफी तनावपूर्ण है. 

लड़ाई, धक्का-मुक्की और नारेबाजी के इस वीडियो में एक ऐसी चीज दिखाई दी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया और इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है. एक तरफ जहां लोग आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं, उन्हीं में से एक शख्स हर बात से बेखबर, बेपरवाह आराम से पॉपकॉर्न के मजे ले रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी मूमेंट को कैप्चर कर लिया और वीडियो वायरल हो गया.  

फैंस की लड़ाई के बीच शख्स आराम से खा रहा पॉपकॉर्न

वीडियो में दिखाया गया शख्स हाथ में पॉपकॉर्न का बड़ा टब लिए, बिलकुल आराम से खड़ा है. वह लगातार पॉपकॉर्न खा रहा था और आसपास होने वाले झगड़े और बहस को बस निहार रहा था. उसने न तो किसी में दखल दिया, न प्रतिक्रिया दिखाई और न ही पीछे हटा. वह बीच-बीच में लोगों की तरफ देखता था, मानो कुछ देखने का आनंद ले रहा हो, लेकिन उसकी शांति और बेपरवाही ने पूरी स्थिति को नाटकीय बना दिया. इस अफरा-तफरी में भी वह केवल अपने पॉपकॉर्न पर ध्यान दे रहा था और अपने आसपास हो रहे झगड़े को इंटरटेनमेंट समझ मजे ले रहा था.   

यह भी पढ़ें – बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जब वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया तो कमेंट सेक्शन में सबसे ज्यादा ध्यान उसी शख्स पर गया. एक यूजर ने लिखा, बस वह और उसका पॉपकॉर्न, थिएटर में बाकी सब कुछ बैकग्राउंड शोर, जो साफ बताता है कि वह बाकी अफरा-तफरी से पूरी तरह अलग और शांत था. एक अन्य यूजर ने कहा, इस ऊंचाई के साथ, वह बालकनी से नजारा देखने का भी आनंद ले रहा है. एक शख्स ने कहा कि भाई ने एक टिकट पर दो शो देख लिए. वहीं एक शख्स ने लिखा, सारे पॉपकॉर्न यहीं खत्म कर देगा क्या भाई? कई अन्य लोगों ने यह भी कहा कि यह सीन लगभग फिल्मो जैसे था. 

यह भी पढ़ें – आते-जाते गाड़ियों पर पत्थर फेंक रहा था सनकी शख्स, पकड़ने में पुलिस का निकला दम; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *