उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि ऐसी फिल्मों में दिखाई जा रही बातें वास्तविकता से दूर हैं और लोग इस पर आसानी से भरोसा नहीं करेंगे.
एएनआई से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लिए गए कई फैसलों का असर अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है और इतिहास इन सबको दर्ज कर रहा है.
#WATCH सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मूवी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “यह बकवास कौन देखेगा? कौन इस पर यकीन करेगा? प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की और इसने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। प्रधानमंत्री मोदी के ऐसे बेवकूफी भरे फैसलों की वजह से देश… pic.twitter.com/RmuT66xCj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
अडानी को बाचने के लिए ट्रंप के सामने हाथ जोड़ रहे पीएम
इमरान मसूद ने कहा कि अगर किसी नेता की तारीफ करनी है तो उन उदाहरणों को सामने लाना चाहिए, जहां देशहित में मजबूत फैसले लिए गए हों. इस संदर्भ में उन्होंने इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था. प्रधानमंत्री मोदी अडानी और खुद को बचाने के लिए ट्रंप के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं. उन्हें पता है कि देश को नुकसान हो रहा है, लेकिन फाइलें हैं इसलिए वे मजबूर हैं.
ये भी पढ़िए- अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
गंगा नदी तक साफ नहीं कर पाई केंद्र- इमरान मसूद
मसूद ने कहा कि पिछले 12 साल के फैसलों को अगर आप उठाकर देखें, तो राहुल गांधी ने जो-जो कहा था उन फैसलों की एक-एक करके समीक्षा कर लीजिए- वो सही साबित हो रहा है. साथ ही नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वो गलत साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन क्या गंगा साफ हुई. क्या गंगा नदी को सच में साफ कर पाए. गंगा में अभी भी चार-चार नाले गिर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर चार लोग वहां इफ्तार कर लें, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है. लेकिन जो क्रूज चल रहे हैं, उनका गंदा पानी सीधे गंगा में डाला जा रहा है. उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती. उनका कहना है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक बहस को बढ़ावा दे रही है.
ये भी पढ़िए- UP News: कैंसर से जूझते पिता, बिस्तर पर मां… गैस के लिए रातभर लाइन में बेटा, अरुण की दर्दभरी कहानी
