LPG Crisis: कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से LPG सिलेंडर चोरी, मिड-डे मील पर संकट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मध्य प्रदेश के कटनी जनपद में एक चौंकाने वाला मामला आया है. यहां एक चोर गिरोह ने बड़वारा थाना क्षेत्र के चार शासकीय विद्यालयों को निशाना बनाते हुए चार एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. क्यूंकि एक तरफ इस समय ईरान-इजरायल युद्ध के कारण देश भर में एलपीजी की किल्लत से लोग परेशान हैं. अब इस घटना ने पुलिस के लिए सिर दर्द बढ़ा दिया है.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है. क्यूंकि अब बच्चों के मध्यान्ह भोजन पर संकट आ सकता है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक जनपद के शासकीय माध्यमिक शाला, भजिया विद्यालय के प्राचार्य ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि रात के समय चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां रखे 4 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. इसी रात गिरोह ने भजिया  कन्या शाला से भी 1 सिलेंडर पार कर दिया. शासकीय माध्यमिक शाला, परसेल से भी 3 सिलेंडरों की चोरी की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है.शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पनशोखर से भी चोरों ने धावा बोलकर सिलेंडरों पर हाथ साफ किया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन स्कूलों में हो रही इन चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मंगलवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया, विभिन्न स्कूलों से सिलेंडर चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है. सभी मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है. पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *