Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार, ‘अगर उनकी व्यक्तिगत लाइफ में…’


बीजेपी सांसद कंगना रनौत के एक बयान से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. कंगना ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर यह कहा है कि उनसे महिलाएं असहज महसूस करती हैं. इस पर अब बिहार कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है. गुरुवार (19 मार्च, 2026) को बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने बयान जारी करते हुए कंगना रनौत पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता ने दी कंगना को नसीहत

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी मीडिया में हाईलाइट रहने के लिए की है और यह अक्षम्य है. कांग्रेस नेता ने नसीहत देते हुए कहा कि महिला सांसद होकर उन्हें (कंगना रनौत) ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि अगर उनकी व्यक्तिगत लाइफ में आदमी जाएगा तो बहुत कुछ निकलकर आ जाएगा इसलिए कम से कम ऐसी ओछी टिप्पणियों से बचिए. 

यह भी पढ़ें- ‘…तो यह नरेंद्र मोदी की नैतिक विजय’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर किसने कह दी ये बात?

आगे हमला करते हुए बिहार के कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर कोई राहुल गांधी पर सवाल उठा रहा है तो कम से कम अपनी जिस विचारधारा के साथ वो (कंगना) खड़ी हैं उसको हाईलाइट करें. वह बताएं कि वहां महिलाओं का सम्मान क्यों नहीं है?

कंगना पर क्या बोले सांसद पप्पू यादव?

उधर सांसद पप्पू यादव ने भी पत्रकारों से बातचीत में कंगना रनौत को लेकर काफी कुछ कहा है. पप्पू यादव ने कहा कि व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है. तंज कसते हुए कहा, “हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार… कंगना को इग्नोर करिए… कंगना-चखना ये सब चटनी है… इन लोगों को इग्नोर करिए.” सांसद पप्पू यादव ने उक्त बयान पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार (19 मार्च, 2026) को दिया.

यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी बिहार के CM होंगे या नहीं, क्या चाहते हैं नीतीश कुमार? करीबी मंत्री ने किया खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *