ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल


Goa Travelling Tips: गोवा की सैर हर किसी के लिए मज़ेदार होती है. चाहे आप बैचलर हों या कपल्स. ऑफ सीजन में भी यहां की बीच वाइब और मस्ती का मज़ा कोई कम नहीं होता. लोग खुलेआम पार्टी करते हैं. बीच पर नाचते हैं और सस्ती शराब का मजा लेते हैं. 

लेकिन यहां कुछ नियम ऐसे हैं जिन्हें भूलकर भी तोड़ना भारी पड़ सकता है. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे. तो गोवा की जेल की सैर करना पड़ सकता है ना कि पार्टी का मज़ा लेना. इसलिए ट्रिप शुरू करने से पहले यह टिप्स जान लेना जरूरी है जिससे मज़ा भी आए और परेशानी भी ना हो.

शराब और पब्लिक बिहेवियर

गोवा के बीच पर शराब पीना और मस्ती करना मज़ेदार है. लेकिन खुले में शराब पीना कानूनी तौर पर सही नहीं है. फिल्मी स्टाइल में बोतल हाथ में लेकर घूमना या दोस्तों के साथ पब्लिक में शराब पीना आपको पुलिस की नजर में ला सकता है. बेहतर है कि शराब सिर्फ रेस्तरां या कैफे में ही पी जाए. 

इसके साथ ही बीच पर कचरा फैलाना भी जुर्म माना जाता है. रोमांस करना ठीक है लेकिन अश्लील हरकतें या लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें लेना सीधे जेल की राह दिखा सकता है. किसी पर तंज कसना या उकसाना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें

न्यूडिटी और कपड़े

गोवा में लोग थोड़ा खुले कपड़े पहनना पसंद करते हैं. लेकिन लिमिट क्राॅस करने पर न्यूडिटी का मामला बन सकता है. बीच पर कपड़े उतारना, या ज्यादा एक्साइटेड होकर नॉन-लीगल हरकतें करना, पुलिस की पकड़ में आने पर सीधे जेल ले जाएगा. इसलिए हमेशा अपने कपड़ों और बिहेवियर का ध्यान रखें. कसीनो में हार के बाद गुस्सा या पंगा करना भी भारी पड़ सकता है.

ड्राइविंग का रखें ध्यान

शराब पीने के बाद गाड़ी चलाना पूरी तरह मना है. ऐसा करने पर सीधे जेल जाना तय है. यहां सड़कें तेज़ और खतरनाक हो सकती हैं. इसलिए हमेशा जिम्मेदारी से ड्राइव करें और नियमों का पालन करें. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस से बचने की कोशिश करना या नियम तोड़ना आपके ट्रिप को बर्बाद कर सकता है. मज़े के लिए आए हैं तो सुरक्षित तरीके से आएं. वरना मस्ती के बदले जेल की सैर करनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: BPL परिवारों को कैसे फ्री मिल रहे सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *