मिर्जापुर में सरकारी लापरवाही की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने सड़क निर्माण के दौरान बीच रास्ते में ही चालू हैंडपंप छोड़ दिया. इस अजीबोगरीब चूक ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि सड़क पर चलने वालों के लिए बड़ा खतरा भी खड़ा कर दिया. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के ग्राम प्रधान द्वारा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कहने पर हैंडपंप को निकाला गया.
बीच सड़क पर हैंडपंप छोड़ गए अधिकारी
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार ( 17 मार्च) को विंध्याचल पहुंचे थे. सीएम योगी को खुश करने के लिए मिर्जापुर जनपत में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आनन फानन में सड़क का निर्माण कर दिया. जल्दबाजी इतनी थी कि सड़क निर्माण के दौरान अधिकारियों ने चालू हैंडपंप सड़के के बीचों बीच छोड़ दिया, जो अब आने जाने वाले लोगों के लिए दिक्कत बन रहा है. पूरा मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास का है.
वीडियो वायरल के बाद अधिकारियों के संज्ञान में आया मामला
स्थानीय आशीष कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के तीन दिन पहले इस सड़क को बनाया गया है. सड़क बनाने वाले लोगों ने हैंड पंप को शिफ्ट नहीं किया और बीच सड़क में छोड़ दिया है जो दुर्घटना का दावत दे रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है. अब कर्मचारी सड़क से हैंड पंप निकाल रहे हैं.
हैंडपंप को जल्द ही कर दिया जाएगा शिफ्ट- अधिकारी
स्थानीय निवासी के अनुसार, मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर पर 19 अप्रैल से नवरात्रि मेले का आयोजन होने जा रहा है. जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है. श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लेकर सड़क, पानी और बिजली को ठीक किया जा रहा है. इसी कड़ी में सड़क बनाने वाले इंजीनियर और ठेकेदार ने खर्चा बचाने के लिए बीच सड़क में हैंड पंप छोड़ा दिया. मिर्जापुर से विंध्याचल जाने वाली सड़क से लाखों श्रद्धालु का नवरात्र में हर दिन आना जाना होगा. इसकी बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई है अब देखना होगा इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है. वही पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बीके पांडेय ने फोन पर बताया कि नगर पालिका को शिफ्ट करना था वह शिफ्ट नहीं किया. जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़िए- UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?
