Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में काट दिया बवाल, तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, रिलीज के पहले कर डाली बंपर कमाई


रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच रही है. आदित्य धर की इस मच अवेटेड सीक्वल को 19 मार्च को रिलीज किया जा रहा है. वहीं इसके पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को हो रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की सबसे तेजी से रिलीज़ होने वाली सीक्वल है, जो पहली फ़िल्म की रिलीज के महज़ 100 से कुछ ज़्यादा दिनों के भीतर ही आ रही है. इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इन सबके बीच ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने प्री सेल में कितना कलेक्शन कर लिया है?

धुरंधर 2: द रिवेंजने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?
सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज़ से पहले ही, धुरंधर  2 ने अपने ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू के लिए देश भर के मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग 6 लाख टिकट बेच दिए हैं. इससे यह एक्शन थ्रिलर फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से एक, बाहुबली 2 (हिंदी) की लीग में शामिल हो गई है. फ़िल्म के ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज़्यादा कमाने की उम्मीद है और अगर ऐसा होता है, तो यह 2026 की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जिसकी शुरुआत इतनी ज़बरदस्त होगी.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग से बिना ब्लॉक सीटों के 42.71 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसने 47.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े बदल सकते हैं, क्योंकि फ़िल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने में अभी एक दिन बाकी है.
  • इसके भारत भर में अभी तक 12 हज़ार से ज़्यादा शो में 9 लाख से ज़्यादा टिकट बिके हैं.
  • एडवांस बुकिंग के जबरदस्त आंकड़ों को देखते हुए ये फिल्म पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है. वर्ल्डवाइड ये 200 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है.

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में काट दिया बवाल, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, रिलीज के पहले कर डाली बंपर कमाई

धुरंधर 2: द रिवेंजने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने बाहुबली 2 (हिंदी) के एडवांस बुकिंग में 6.50 लाख टिकट के रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. इसी के साथ ये सबसे ज्यादा प्री सेल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. इसने इन फिल्मों के प्री सेल टिकट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है.

  • ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’- 9 लाख टिकट से ज्यादा (अभी एक दिन बचा है)
  • बाहुबली 2 (हिंदी)- 6.50 लाख टिकट
  •  जवान- 5.57 लाख टिकट
  • पठान- 5.56 लाख टिकट
  • केजीएफ 2 (हिंदी)- 5.15 लाख टिकट
  • एनिमल- 4.60 लाख टिकट

धुरंधर 2: द रिवेंज के बढ़ाए गए शोज
दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भारी मांग को देखते हुए, सिनेमाघर मालिकों ने आधी रात के बाद के शो भी जोड़े हैं. इससे फ़िल्म के कारोबार को फ़ायदा होगा और उम्मीद है कि यह अब तक के सभी ओपनिंग रिकॉर्ड को चुनौती देगी.

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *