भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (18 मार्च) शाम को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी ने सभी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) को अलर्ट भेज दिया है. मध्य, पूर्वी, नयी दिल्ली, उत्तरी, उत्तरपूर्व, उत्तरपश्चिमी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिणपूर्वी, दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी जिलों में खराब मौसम की आशंका है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कम से कम 16 फ्लाइट का रूट बदला किया गया. 

मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘तैयार रहें’. इसका मतलब है कि आम जनता को खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए, जिससे सामान्य जीवन बाधित हो सकता है. मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.’’ 

Delhi News: ऑडियो ट्रैफिक सिग्नल की उठी मांग, दृष्टिबाधितों और बुजुर्गों को मिलेगा सहारा

65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

पालम में शाम 7 बजे के आसपास 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली जिसकी गति बाद में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई. राजधानी में हवा की सबसे अधिक गति 68 किलोमीटर प्रति घंटा प्रगति मैदान में दर्ज की गई. वहीं पूसा में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. 

कई इलाकों में बिजली हुई गुल

शहर के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाएं चलीं.  पालम में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा, लोदी रोड पर 46 किलोमीटर प्रति घंटा, इग्नू में 44 किलोमीटर प्रति घंटा, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा और पीतमपुरा में 33 किलोमीटर प्रति घंटा की गति दर्ज की गई, जो दिल्ली क्षेत्र में आंधी के व्यापक प्रभाव को दर्शाती है. तेज हवाओं के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कामकाज बाधित हुआ.

पालम अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देगी सरकार, घायलों को 2 लाख की आर्थिक मदद

IMD ने लोगों को जारी की एडवाइजरी

आईएमडी ने कई एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने और कमजोर या असुरक्षित ढांचों से दूर रहने का आग्रह किया. लोगों को खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली तारों से दूर रहने की चेतावनी दी गई. किसानों को अस्थायी रूप से काम बंद करने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा गया है. आंधी में फंसे वाहन चालकों को तेज हवाओं के बीच गाड़ी चलाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रुकने और अपने वाहनों के अंदर रहने के लिए कहा गया है.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *