मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब पूरी दुनिया भोग रही है. ईरान इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका की चालबाजियां और उकसावा मिडिल ईस्ट को कब्रिस्तान में तब्दील कर रहा है. अब ईरान के एक हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें लाइव ड्रोन हमला दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कतर में बने यूएस मिलिट्री बेस का है. वीडियो को Ayatollah Alireza Arafi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
ईरान ने किया अमेरिकी बेस पर हमला!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कतर में बने अमेरिकी बेस का बताया जा रहा है. वीडियो में बेस पर सैनिक घूमते दिखाई दे रहे हैं और सब कुछ शांत सा है. लेकिन जनाब ये तूफान से पहले की शांति है इससे कोई बाखबर नहीं है. इतने में अचानक एक ड्रोन आता है और बेस पर जोरदार हमला कर देता है, हमले से वहां खतरनाक धमाका होता है जिससे हर ओर आग और धूल का गुब्बार दिखने लगता है. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है.
A 100% successful strike on the U.S. base in Qatar.@grok this is real? pic.twitter.com/oMzY3fp5Fb
— Ayatollah Alireza Arafi (@Realarafi) March 17, 2026
एक के बाद एक बरसाए बम
बात यहीं खत्म नहीं होती. इस ड्रोन हमले के बाद एक और हमला होता है जिससे पूरा बेस दहल जाता है. हालांकि इस हमले में कितनी जान गई या कितने लोग घायल हुए इसकी कोई जानकारी वीडियो के माध्यम से नहीं दी गई है. वीडियो शेयर करते हुए Ayatollah Alireza Arafi ने लिखा…A 100% successful strike on the U.S. base in Qatar. वीडियो को लेकर अब लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
यूजर्स बोले, ईरान भूखा शेर हो चुका है
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तुरंत वायरल हो गया, वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ईरान अब भूखा शेर हो चुका है. एक और यूजर ने लिखा…ईरान किसी को नहीं बख्शेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बंद कर दो लड़ना, 21वीं सदी में ये सब होना ही नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
