आवेज दरबाद की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- ‘ब्रेकअप हो गया क्या?’


टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आए कपल नगमा मिराजकर और आवेज दरबार एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं. लेकिन इस बार ये कपल किसी डांस रील या रोमांटिक गेदरिंग के लिए नहीं बल्कि ब्रेकअप की खबरें चलते चर्चा का हिस्सा बने हैं. सोशल मीडिया पर इनके फैंस को इनकी काफी चिंता सता रही है और लोग इनके ब्रेकअप के बारे में बात कर रहे हैं.

कहां से आईं ब्रेकअप की खबरें
दरअसल हाल ही में आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी हुई थी. जिसमें ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट्स के साथ ही कई टीवी सेलेब्स शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन इस पार्टी में लोगों का ध्यान गया कि पार्टी में नगमा मिराजकर शामिल नहीं हुईं हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी. इतना ही नहीं नगमा ने आवेज को बर्थडे विश करते हुए कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की. इससे लोगों को यकीन हो गया है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया.

आवेज का पोस्ट
इन खबरों के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद आवेज दरबार ने भी अपने बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे पढ़कर भी लोग ब्रेकअप या झगड़े के ही कयास लगा रहे हैं. आवेज ने वीडियो शेयर किया है, उसमें सभी दिख रहे हैं केवल नगमा ही नजर नहीं आ रही हैं. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में आवेज ने लिखा, ‘जो भी लोग मेरे बर्थडे पर आए उनको बहुत सारा थैंक्यू, ये वाकई में मेरे लिए बहुत मायने रखता है. और जो नहीं आ पाए, कोई बात नहीं.. मैं समझता हूं, कभी कभी हो जाता है. अगली बार पक्का मिलेंगे. सबको बहुत सारा प्यार.’

फैंस के सवाल
इस वीडियो की शुरुआत में आवेज ने इस पर लिखा, ‘लगा था बर्थडे अकेले होगा. लेकिन दोस्तों और परिवार ने ऐसा कभी होने नहीं दिया’. वीडियो पर लिखे कैप्शन की वजह से लोगों को इनके ब्रेकअप पर शक हो रहा है. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर पूछा कि ‘नगमा भाभी कहां हैं’, तो वहीं कई लोगों ने सीधे ये पूछा कि, ‘क्या आप दोनों का ब्रेकअप हो गया है’? हालांकि नगमा और आवेज की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?

टेलीविजन पर किया था प्रपोज
बता दें कि आवेज दरबार ने नगमा को ‘बिग बॉस 19’ के दौरान ही प्रपोज किया था. आवेज और नगमा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खुलासा इस शो पर ही किया था. साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इनके फैंस को इनकी शादी की बेसब्री से इंतजार भी था. हालांकि फिलहाल इस पर कोई खबर नहीं आई है. अभी तो फैंस को केवल इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों की सच्चाई के बारे में जानना है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *