मुंबई लोकल को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है. रोजाना लाखों लोग इसी ट्रेन के सहारे अपने काम पर पहुंचते हैं और घर लौटते हैं. लेकिन कभी कभी यही भीड़भाड़ और जल्दबाजी कुछ लोगों के लिए खतरनाक खेल का मैदान बन जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है. वीडियो में कुछ युवक मुंबई लोकल के प्लेटफॉर्म पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, ये लोग प्लेटफॉर्म पर चल रहे यात्रियों को पीछे से धक्का देकर डराने और गिराने की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं.
प्लेटफॉर्म पर जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक मुंबई लोकल के प्लेटफॉर्म पर अजीब तरह के स्टंट करते नजर आ रहे हैं. एक युवक तेज रफ्तार में फिसलते हुए प्लेटफॉर्म पर गिरने जैसा स्टंट करता है जबकि उसके साथी आसपास खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. प्लेटफॉर्म पर उस समय कई यात्री भी मौजूद रहते हैं जो इस हरकत को देखकर हैरान नजर आते हैं.
आजकल वायरल होने के लिए जान जोखिम में डाल रहे…!
शायद ये मुंबई लोकल में कुछ युवक चलती ट्रेन पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं..!
आजकल सोशल मीडिया पर चंद लाईक और व्यूज़ पाने की चाहत में वे अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं…!
अब ये एक छोटी सी लापरवाही बहुत ही बड़ी खतरनाक हो सकती… pic.twitter.com/irkLyp0FiO
— Ramesh Meena (@MeenaRamesh91) March 13, 2026
पीछे से यात्रियों को धक्का देकर डराते दिखे युवक
वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये युवक प्लेटफॉर्म पर चल रहे आम लोगों को भी परेशान करते दिखाई दे रहे हैं. एक क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक पीछे से चलते हुए एक शख्स को धक्का मार देता है जिससे वह लड़खड़ा जाता है. यह हरकत बेहद खतरनाक मानी जा रही है क्योंकि प्लेटफॉर्म पर हल्की सी चूक भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं. कई यूजर्स ने इस तरह के स्टंट को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया. एक यूजर ने लिखा कि RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मुंबई लोकल कोई स्टंट का मैदान नहीं है, यहां हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी जुड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
