LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गैस किल्लत की खबरों के बीच फर्रुखाबाद से शुक्रवार को एक दुखद खबर आई है. यहां कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह लाइन में खड़े 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर और हार्ट पंप देकर बचाने की कोशिश की,  लेकिन जब तक उन्हें अपस्ताल ले जाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने पहले से गैस सिलेंडर बुक कराया था और सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी गए थे. लाइन में लगे-लगे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

पहले से थे बीमार-लाइन में लगे हुए बिगड़ी हालत

मृतक अंसारी के परिवार वालों ने जानकारी दी कि वे पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. लेकिन घर में खाना बनाने के लिए गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. इसलिए वे सुबह खुद लाइन में लगने चले गए. जहां उनकी हालत बिगड़ गयी. यही नहीं परिवार ने बताया कि अबसे पहले कभी गैस की किल्लत नहीं हुई. लेकिन अब बुकिंग के बाद भी चक्कर लगाने पड़ रहे थे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन ने फिर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

पंजाब में भी एक बुजुर्ग की हुई मौत

यहां बता दें कि इसी तरह पंजाब के बरनाला में लाइन में लगे 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. अब गैस की किल्लत पूरे देश में बिगडती जा रही है. जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जबकि ज्यादातर जगह स्थानीय प्रशासन स्थिति सामान्य होने की बात कर रहा है, लेकिन गैस की आपूर्ति की जो तस्वीरें आ रहीं हैं, उन्हें देखकर सवाल खड़ा हो रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *