LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- ‘देश परेशान है और BJP…’


शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने शनिवार, 14 मार्च को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला. देशभर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच संजय राउत ने दावा किया कि सरकारें झूठ बोल ही हैं और समस्या का निपटारा करने के बजाय सत्ताधारी दल चुनाव प्रचारों में जुटे हुए हैं. 

संजय राउत ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में 40 फीसदी से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं. सभी जगहों पर सिलेंडर की कमी है और मोदी-फडणवीस सरकारें शांत हैं. इतना ही नहीं, संजय राउत ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के ‘फेलियर’ की वजह से भारत को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. 

‘देश परेशान है, बीजेपी चुनाव प्रचार में लगी’- संजय राउत

संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बीजेपी और उनके सहयोगी दल केंद्र और राज्य स्तर पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह कह रहे हैं कि सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा है, जबकि यह सही नहीं है. दूसरी तरफ, बीजेपी के नेता दक्षिण में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘होटल इंडस्ट्री 40 फीसदी तक बंद हो चुकी है और अब तक न तो मुख्यमंत्री फडणवीस, न ही डिप्टी सीएम, प्रधानमंत्री या गृहमंत्री ने कोई भी बयान दिया. जैसे नोटबंदी के दौर में कतारें लगी थीं, वैसी ही कतारें अब भी लग रही हैं.’

शिवसेना यूबीटी सांसद ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार की विदेश नीति असफल साबित हुई है. आप किस मुंह से ईरान से बात करने जाएंगे? यह जरूरी है कि भारत तटस्थ रुख अपनाए और ईरान को नैतिक समर्थन दे. हमारे राजनयिक संबंध केवल तेल टैंकरों की सुविधा प्रदान करने तक ही सीमित नहीं हैं.’

बीजेपी पर भड़कते हुए संजय राउत ने आगे कहा, ‘दिल्ली में नारेबाजी हो रही है ‘नरेंद्र भाई गायब, सिलेंडर्स गायब’. इस पर चर्चा करने के लिए बैठक कौन बुलाएगा? प्रधानमंत्री फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *