शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स


बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने डेब्यू के बाद से ही फैंस के दिल में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी. उनकी फिल्मों में की गई एक्टिंग की जमकर तारीफ होती है. साल 2015 में उनकी बिग हिट फिल्म ‘मुंज्या’ ने कमाल कर दिया था. तो वहीं अब लगता है कि साल 2026 भी शरवरी के लिए लकी साबित होने वाला है. क्योंकि इस साल भी शरवरी एक बाद एक लगातार नए- नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

28 दिन में रिलीज हो रहीं दो फिल्में
बीते दिन ही शरवरी वाघ की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगी’ का टीजर रिलीज हुआहै. इस फिल्म में शरवरी वाघ के साथ वेदांग रैना नजर आने वाले हैं. तो वहीं दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा है. इम्तियाज अली निर्देशित ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला टीजर देख शरवरी की खूब तारीफें हो रही हैं.

तो वहीं इसी साल शरवरी की एक और फिल्म ‘अल्फा’ भी रिलीज होने वाली है. इन दोनों फिल्मों की रिलीज में महज 28 दिन का गैप है. आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों मेंरिलीज होने वाली है. हालांकि दोनों ही फिल्मों का जोनल अपने आप में अलग- अलग है. लेकिन ये किसी भी स्टार के लिए बड़ी बात है कि महज एक महीने के ही गैप मेंउसकी दो फिल्म एक साथ रिलीज हों.

और भी प्रोजेक्ट्स हैं लिस्ट में
सिर्फ इतना ही नहीं शरवरी वाघ की और भी फिल्में अभी लिस्ट में शामिल हैं. एक्ट्रेस इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगी’और आदित्य चोपड़ा की ‘अल्फा’ के अलावा सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो अली अब्बास जफर की भी आगामी फिल्म में नजर आएंगी, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है. इसे देखकर लगता है कि ये साल वाकई में शरवरी के नाम ही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *